फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress to fight West Bengal panchayat polls in alliance with CPIM

West Bengal Panchayat Polls: पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस और सीपीएम ने मिलाया हाथ, मुख्यमंत्री पर कसा तंज

Fri, 09 Jun 2023 10:09 PM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 09 Jun 2023 10:09 PM IST
सार

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आठ जुलाई को होने वाले चुनाव लड़ने में माकपा को पूरा सहयोग देने का निर्देश दिया गया है। हम मिल कर चुनाव लड़ेंगें

विज्ञापन
Congress to fight West Bengal panchayat polls in alliance with CPIM
ममता बनर्जी और अधीर रंजन चौधरी - फोटो : Social Media

विस्तार

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस और सीपीएम ने हाथ मिला लिया है। दोनों ही पार्टियां मिलकर आगामी पंचायत चुनाव लड़ेंगी। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी के साथ गठबंधन में राज्य में आगामी पंचायत चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन


चौधरी ने कहा, उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आठ जुलाई को होने वाले चुनाव लड़ने में माकपा को पूरा सहयोग देने का निर्देश दिया है। हम मिल कर चुनाव लड़ेंगें। उल्लेखनीय है कि माकपा नीत वाम मोर्चा और कांग्रेस ने इस साल की शुरुआत में त्रिपुरा चुनाव के अलावा पश्चिम बंगाल में 2016 और 2021 का विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ा था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, दीदी (ममता बनर्जी) को कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक हलफनामा दाखिल करना चाहिए, जिसमें घोषणा करना चाहिए कि वह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराएंगी। हम चुनाव से बचने की कोशिश नहीं कर रहे हैं, लेकिन चाहते हैं कि यह शांतिपूर्ण तरीके से हो। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, अगर आप डरी हुई नहीं हैं और पंचायत चुनाव कराने के इच्छुक हैं तो केंद्रीय बलों की तैनाती की अनुमति देने में आनाकानी क्यों कर रही हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


कुर्मी संगठन भी लड़ेंगे पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव  
इस बीच, कुर्मी समुदाय के संगठनों ने शुक्रवार को घोषणा की कि वे पश्चिम बंगाल में आगामी पंचायत चुनाव में उम्मीदवार उतारेंगे। कुर्मी संगठनों की मूल संस्था घाघर घेरा केंद्रीय समिति ने कहा कि वह जंगलमहल क्षेत्र के जिलों में उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी।

उसके नेता अशोक महतो ने कहा  कि हमने अपने नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में चुनाव लड़ने और एसटी दर्जे की अपनी मांग को मजबूत करने का फैसला किया है।

SEC कर सकता है बंगाल पंचायत चुनावों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाने पर विचार  
 राज्य चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कहा कि वह आठ जुलाई को होने वाले बंगाल पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाने पर विचार कर सकता है। राज्य चुनाव आयुक्त (एसईसी) राजीव सिन्हा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से पहले पहले कानूनी राय ली जाएगी।


राजीव सिन्हा ने कहा कि हम स्थिति की समीक्षा करने जा रहे हैं और तारीख बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। हालांकि कानूनी राय के मुताबिक ही ऐसा किया जाएगा। इससे पहले दिन में, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने आयोग को विपक्षी राजनेताओं द्वारा तिथि बढ़ाने के लिए याचिकाओं पर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed