फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress take a dig at PM modi and netanyahu meeting is Hugplomacy 

मोदी के नेतन्याहू को गले लगाने पर कांग्रेस ने उड़ाया मजाक, भाजपा बोली- नीच मानसिकता

Sun, 14 Jan 2018 07:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 14 Jan 2018 07:18 PM IST
विज्ञापन
Congress take a dig at PM modi and netanyahu meeting is Hugplomacy 

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर उनका स्वागत किया। इस दौरान पीएम ने नेतन्याहू को गले लगाया और उनके साथ मजबूत दोस्ती का परिचय दिया।

विज्ञापन


लेकिन कांग्रेस ने इसे पीएम मोदी की हगप्लोमेसी करार देते हुए उनका मजाक उड़ाया है। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडिया ट्वीट कर कहा कि 'विश्व नेताओं से पीएम मोदी का गले लगना महज हगप्लोमेसी है।'  
विज्ञापन


इस पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा 'मुद्दों से भटक चुकी कांग्रेस ने इस वीडियो के जरिए न सिर्फ पीएम मोदी का बल्कि हमारे मेहमान नेतन्याहू का भी अपमान किया। इससे साफ हो जाता है कि कांग्रेस किस तरह की राजनीति पर उतारू है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा कि 'कांग्रेस ने अपनी नीच मामसिकता का परिचय दिया है। इस मुद्दे को छेड़कर कांग्रेस अपने पतन के एक कदम और आगे बढ़ चुकी है।' 

बता दें कि वीडियों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गले लगते हुए तो वहीं टाइटैनिक फिल्म के हीरो-हीरोइन की तरह फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति होलांदे से गले लगने पर मोदी से तुलना की गई है। वहीं जापान के पीएम शिंजो अबे से गले मिलने को कांग्रेस ने 'नेवर लेट यू गो' हग करार दिया है।


बता दें कि पीएम मोदी जब भी किसी नेता से मिलते हैं तो वह उनका स्वागत गले लग कर करते हैं। मोदी का नेताओं को गले लगाना तब सुर्खियों में आया जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को उन्होंने गले लगाया। इस दौरान पूरे विश्व में दोनों नेताओं ने सुर्खियां बटोरी। 

 देखिए कांग्रेस का यह वीडियो :-
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed