फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress started documentation of Tripura properties Ashish Saha says will send list to AICC in 30 days

Tripura: कांग्रेस ने शुरू किया संपत्तियों का दस्तावेजीकरण, आशीष साहा बोले- 30 दिनों में AICC को भेजेंगे सूची

Sun, 30 Mar 2025 05:04 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 30 Mar 2025 05:04 PM IST
सार

कांग्रेस ने त्रिपुरा में अपनी संपत्तियों के दस्तावेजीकरण का काम शुरू कर दिया है। त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष कुमार साहा ने बताया कि यह AICC के निर्देश पर शुरू किया गया है। हमने त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास उपलब्ध एक आंशिक रिपोर्ट AICC को सौंप दी गई है। शेष पार्टी कार्यालय संपत्तियों की सूची अगले 30 दिनों में दिल्ली भेजी जाएगी। 

विज्ञापन
Congress started documentation of Tripura properties Ashish Saha says will send list to AICC in 30 days
आशीष कुमार साहा, त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष - फोटो : एएनआई

विस्तार

त्रिपुरा में कांग्रेस ने अपनी संपत्तियों के दस्तावेजीकरण का काम शुरू कर दिया है। दस्तावेजीकरण का काम पूरा होने के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) अध्यक्ष आशीष कुमार साहा ने रविवार को बताया कि AICC के निर्देश पर यह प्रक्रिया शुरू की गई है। साहा की यह टिप्पणी हाल ही में दिल्ली में हुई एक संगठनात्मक बैठक में भाग लेने के बाद आई है। 

विज्ञापन


त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष साहा ने कहा कि टीपीसीसी के पास उपलब्ध एक आंशिक रिपोर्ट AICC को सौंप दी गई है। शेष पार्टी कार्यालय संपत्तियों की सूची अगले 30 दिनों में दिल्ली भेजी जाएगी। 
विज्ञापन


100 से अधिक पार्टी कार्यालयों पर किया अवैध कब्जा
आशीष साहा ने कहा कि पार्टी तीन दशक से अधिक समय से सत्ता से बाहर है। 100 से अधिक पार्टी कार्यालयों पर या तो अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है, या उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया है। विरोधी राजनीतिक दलों ने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ की गई है। उन्होंने कहा, 'दक्षिण त्रिपुरा के सबरूम में दो मंजिला कांग्रेस भवन को आग लगा दी गई। सिपाहीजाला जिले के बिशालगढ़ में भी कांग्रेस भवन तीन बार फूंक दिया गया। इसके अलावा, कई पार्टी कार्यालयों पर भाजपा समर्थित लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Karnataka: निष्कासित MLA यतनाल ने 'हिंदू पार्टी' शुरू करने के दिए संकेत, कहा- वह भाजपा-पीएम मोदी के खिलाफ नहीं


पार्टी कार्यालयों पर हमले को लेकर राहुल गांधी चिंतित
त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष ने शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ हुई बैठक के बारे में बताया। साहा ने कहा कि राहुल गांधी भाजपा शासन के दौरान पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और पार्टी कार्यालयों पर हुए हमलों को लेकर चिंतित हैं। बैठक के दौरान सभी जिला अध्यक्षों को अपने अधिकार क्षेत्र के तहत आने वाले पार्टी कार्यालयों पर जल्द से जल्द स्थिति रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। पिछले छह वर्षों के दौरान त्रिपुरा में कई पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ की गई है। 

ये भी पढ़ें: Bihar : 'नौकरी दो पलायन रोको’ पदयात्रा को रोक दिल्ली निकले कन्हैया, कार्यकर्ता और बाउंसरों के बीच झड़प 

राहुल गांधी ने त्रिपुरा दौरे का न्योता स्वीकारा
साहा ने बताया कि बैठक के दौरान उन्होंने राहुल गांधी को राज्य का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने इसे तुरंत स्वीकार कर लिया है। साहा ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी दिल्ली में राज्यों के जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने ने भी त्रिपुरा का दौरा करने की इच्छा जताई है। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed