फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress slams pm modi and petroleum minister over fuel price hike

महंगे होते पेट्रोल-डीजल पर कांग्रेस ने PM और पेट्रोलियम मंत्री से मांगा जवाब

Wed, 13 Sep 2017 10:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Congress slams pm modi and petroleum minister over fuel price hike
मनीष तिवारी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

कांग्रेस ने कच्चे तेल की कीमतों में कमी के बावजूद पेट्रोल-डीजल की दरों में हो रही बढ़ोत्तरी पर केंद्र सरकार पर निशाना साध जवाब मांगा है। प्रवक्ता मनीष तिवारी का कहना है कि लगातार कच्चे तेल की कीमत घट रही है लेकिन पेट्रोल, डीजल केरोसिन के दाम आसमान छू रहे हैं। 

विज्ञापन


उनका कहना है कि जिस दिन केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल हुआ था तो कांग्रेस ने कहा था कि पेट्रोलियम मंत्री ने कुछ खास आदमियों की सेवा की है क्योंकि आम आदमियों पर तो सिर्फ  बोझ ही डाला है। 
विज्ञापन


पढ़ें- पेट्रोलियम मंत्री बोले- GST से ही पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर लग सकती है लगाम
विज्ञापन
विज्ञापन


ये उसका जीता जागता प्रमाण है कि यह सरकार आम आदमी को लूटने पर आमादा है। हम भारतीय जनता पार्टी से और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से उन्हीं की भाषा में पूछना चाहते हैं कि जो अल्फाज हमारे लिए इस्तेमाल किए गए थे कि हम आर्थिक आतंकवादी हैं जब हमने तेल की कीमत, पेट्रोल और डीजल की कीमत को बढ़ाया था जब कच्चे तेल की कीमत आसमान छू रही थी तो क्या ये पदवी उनके ऊपर बेहतर लागू नहीं होती है। 

सरकार, प्रधानमंत्री जी को और पेट्रोलियम मंत्री को देश की जनता को जवाब देना चाहिए कि क्या वजह है कि उनके साथ इस तरह का सौतेला व्यवहार किया जा रहा है और उसका जवाब बिल्कुल साफ है। सरकार की तिजोरियां खाली हैं जीएसटी लड़खड़ा गया है और आर्थिक अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed