फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress slams modi Government on increase terrorism in Jammu and kashmir

कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, कहा- 43 महीनों के कार्यकाल में कश्मीर में हुई 203 आतंकी घटनाएं

Sat, 30 Dec 2017 09:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Dec 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
Congress slams modi Government on increase terrorism in Jammu and kashmir
आतंकवाद (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : Defence Aviation Post

 कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में बढ़ी आतंकी वारदातों और जवानों की मौत पर एक बार फिर केंद्र सरकार को घेरा है। कांग्रेस ने इसके लिए यूपीए सरकार और मोदी सरकार के 43 महीनों के तुलनात्मक आंकड़े पेश किए हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया कि बीते 43 महीनों 203 आतंकी घटनाएं हुई हैं। जबकि कांग्रेस-यूपीए सरकार के 43 महीने में ये संख्या महज 86 थी। हाल के आतंकी हमलों में इस दौरान 274 जवानों की मौत हुई है। जबकि यूपीए के दौरान ये संख्या 111 थी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आतंकी वारदातों के दौरान बीते 43 महीनों में 134 नागरिकों की जान गई है जबकि यूपीए के कार्यकाल में 71 हुई थीं। सुरजेवाला का कहना है कि वर्तमान सरकार के दौरान सीजफायर के उल्लघंन के मामलों में काफी बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- J&K: आतंकवादियों को पकड़ने या मारने वाले को मिलेंगे दो लाख रूपए, लेकिन पढ़ लें पूरी खबर

 यूपीए के 43 महीनों के दौरान पाकिस्तान ने 461 बार उल्लघंन किया था जबकि बीते 43 महीनों में 2314 बड़े सीजफायर के उल्लघंन हुए हैं। सीजफायर के उल्लघंन के दौरान 52 जवानों की मौत हुई है। जबकि यूपीए के दौरान 19 जवान शहीद हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed