{"_id":"6392fad1828d050a0349e77d","slug":"congress-should-take-lesson-keep-rahul-away-from-campaigning-bjp-amit-malviya-taunt-on-himachal-victory","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP Vs Congress: कांग्रेस ले सबक, राहुल को प्रचार से रखे दूर, हिमाचल जीत पर भाजपा का तंज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP Vs Congress: कांग्रेस ले सबक, राहुल को प्रचार से रखे दूर, हिमाचल जीत पर भाजपा का तंज
Fri, 09 Dec 2022 02:37 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 09 Dec 2022 02:37 PM IST
सार
अमित मालवीय ने ट्वीट किया कि हिमाचल प्रदेश की जीत से कांग्रेस को सबक लेना चाहिए और राहुल गांधी को चुनाव प्रचार से दूर रखना चाहिए। इस ट्वीट के बाद मालवीय कांग्रेस नेताओं के निशाने पर आ गए हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की जनता ने विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से सरकार बदल दी। भाजपा यहां सत्ता से बाहर हुई और कांग्रेस 40 सीटों के साथ सत्ता में लौट आई। इस जीत से जहां कांग्रेसी गदगद हैं, तो वहीं भाजपा ने तंज कसा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी अमित मालवीय ने ट्वीट किया कि हिमाचल प्रदेश की जीत से कांग्रेस को सबक लेना चाहिए और राहुल गांधी को चुनाव प्रचार से दूर रखना चाहिए। इस ट्वीट के बाद मालवीय कांग्रेस नेताओं के निशाने पर आ गए हैं।
विज्ञापन
हमें भाजपा की सलाह की जरूरत नहीं
मालवीय के ट्वीट के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस नेता दीपक शर्मा ने मालवीय पर जुबानी हमला किया है। दीपक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को भाजपा की सलाह की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, भाजपा को अपने भीतर देखना चाहिए। क्योंकि, प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल के लोगों से किए गए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा' पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जिसमें युवाओं और किसानों ने कांग्रेस के साथ हाथ मिलाया है। वहीं, अधीर रंजन चौधरी ने कहा, पीएम मोदी ने गुजरात जीता, लेकिन वे उपचुनावों के साथ दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में हार गए।
विज्ञापन