{"_id":"65aefc8b6e772b3c1c0c6623","slug":"congress-should-be-left-some-ls-seats-to-regional-parties-bengal-cm-mamata-on-seat-sharing-within-india-bloc-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया गठबंधन में खींचतान: सीएम ममता बोलीं- मनमानी पर अड़ी है कांग्रेस, क्षेत्रीय दलों के लिए कुछ सीटें छोड़े","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इंडिया गठबंधन में खींचतान: सीएम ममता बोलीं- मनमानी पर अड़ी है कांग्रेस, क्षेत्रीय दलों के लिए कुछ सीटें छोड़े
Tue, 23 Jan 2024 05:08 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: गुलाम अहमद
Updated Tue, 23 Jan 2024 05:08 AM IST
सार
कोलकाता में सर्वधर्म सद्भाव रैली में सोमवार को ममता ने कहा, कांग्रेस 300 सीटों पर लड़ती है तो मैं उन सीटों पर नहीं लड़ूंगी। ममता ने हाल ही में अपनी पार्टी की बैठक में कहा था कि अगर पार्टी को महत्व नहीं दिया जाता है तो टीएमसी पश्चिम बंगाल में लोकसभा की सभी 42 सीटों पर लड़ने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए का मुकाबला करने के लिए बने विपक्षी गठबंधन इंडिया में सीट बंटवारे पर खींचतान खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कांग्रेस को नसीहत दी है। उन्होंने कहा, कांग्रेस लोकसभा की 300 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। उसे कुछ क्षेत्रों को पूरी तरह क्षेत्रीय दलों के लिए छोड़ देना चाहिए। लेकिन, वह अपनी मनमानी पर अड़ी हुई। उन्होंने कहा कि कोई भी भाजपा का उतना सीधा मुकाबला नहीं करता, जितना वह करती हैं।
कोलकाता में सर्वधर्म सद्भाव रैली में सोमवार को ममता ने कहा, कांग्रेस 300 सीटों पर लड़ती है तो मैं उन सीटों पर नहीं लड़ूंगी। ममता ने हाल ही में अपनी पार्टी की बैठक में कहा था कि अगर पार्टी को महत्व नहीं दिया जाता है तो टीएमसी पश्चिम बंगाल में लोकसभा की सभी 42 सीटों पर लड़ने के लिए तैयार है।
गठबंधन पर माकपा का कब्जा मंजूर नहीं
ममता ने कहा कि गठबंधन की बैठक में वह जब भी शामिल होती हैं तो पाती हैं माकपा विपक्षी एजेंडे को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। यह मुझे स्वीकार नहीं है। मैं उनसे सहमत नहीं हो सकती जिनसे मैंने 34 साल तक संघर्ष किया।