{"_id":"62a9c1551756f23acb347d83","slug":"congress-says-delhi-police-personnel-forcibly-entered-party-headquartersand-beat-up-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस पर लगाए कार्यकर्ताओं को पीटने के आरोप, सुरजेवाला बोले- ये मोदी सरकार की गुंडागिरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस पर लगाए कार्यकर्ताओं को पीटने के आरोप, सुरजेवाला बोले- ये मोदी सरकार की गुंडागिरी
Wed, 15 Jun 2022 04:54 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 15 Jun 2022 04:54 PM IST
सार
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इसमें शामिल सभी पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी पुलिस अधिकारियों को संस्पेंड करके उनके खिलाफ जांच की जाए।
विज्ञापन
दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पिछले दो दिनों से पूछताछ कर रही है। इसको लेकर कांग्रेस प्रदर्शन भी कर रही है। वहीं, बुधवार को कांग्रेस प्रवक्ता ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस पर जबरन कांग्रेस मुख्यालय में घुसने और पार्टी नेताओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मोदी सरकार की पिट्ठू बन गई है दिल्ली पुलिस
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस मोदी सरकार की पिट्ठू बन गई है। पुलिस ने सभी हदें पार कर दी हैं। उन्होंने कहा कि दरवाजे तोड़कर नेताओं को पीटना यह दशार्ता है कि सविधान की धज्जियाँ उड़ा दी गई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार हमारे सब्र का इंतिहान न ले। उन्होंने सवाल किया कि किस आधार पर पुलिस मुख्यालय में घुसी? उन्होंने कहा कि इसका जवाब और हिसाब सरकार और पुलिस दोनों को देना होगा। उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में देशभर में कांग्रेस कार्य़कर्ताओं से प्रदर्शन करने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि पुरे देश में सभी कार्यकर्ता चार बजे विरोध करेंगे, कल सभी भवनों का घेराव करेंगे और परसों जिला मुख्यालों पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों के खिलाफ दर्ज हो एफआईआर
इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस घटना में शामिल सभी पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी पुलिस अधिकारियों को संस्पेंड करके उनके खिलाफ जांच की जाए। रणदीप सुरजेवाला ने आगे कहा कि ये दिल्ली पुलिस और मोदी सरकार की गुंडागिरी है।
विज्ञापन
ईडी कर रही राहुल गांधी से पूछताछ
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने लगातार तीसरे दिन राहुल गांधी से पूछताछ की। इसके विरोध में तीसरे दिन कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजधानी में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय के आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर दी थी। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने मुख्यालय को बंद कर दिया और कई पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस थानों में रखा गया। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर सुरजेवाला ने कहा कि हम गांधीवादी तरीके से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे हैं, लेकिन इस तरह का व्यवहार और गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पुलिस ने दिया ये बयान
वहीं, दिल्ली के स्पेशल सीपी सागर हुड्डा ने कहा कि पुलिस ने आज भी कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। आज के प्रदर्शन के लिए कांग्रेस की ओर से कोई अनुमति नहीं मांगी थी। अभी तक 150 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस द्वारा लाठी चलाने वाली बात गलत है।