{"_id":"5b7f77d542c79246400aa7ad","slug":"congress-said-due-to-technical-glitch-rahul-gandhi-berlin-speech-could-not-be-aired-live","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी का भाषण नहीं हुआ लाइव, कांग्रेस ने बताई यह असली वजह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी का भाषण नहीं हुआ लाइव, कांग्रेस ने बताई यह असली वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 24 Aug 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी के बर्लिन में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के नाम कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संबोधन का ‘सीधा’ प्रसारण तकनीकी गड़बड़ी के चलते नहीं हो सका। पार्टी की ओर से यह जानकारी दी गई। गांधी के भाषण को यूट्यूब के एक लिंक के जरिए अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रात साढ़े नौ बजे शुरू होना था जिसे बाद में साढ़े दस बजे से शुरू करने के लिए पुनर्निर्धारित किया गया।
विज्ञापन
हालांकि उनके इस संबोधन का सीधा प्रसारण नहीं हो सका और पार्टी ने इसके पीछे तकनीकी गड़बड़ी बताई। राहुल गांधी जर्मनी और ब्रिटेन की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं। बुधवार रात को उन्होंने जर्मनी के हैमबर्ग के बुसेरियस समय स्कूल में छात्रों को संबोधित किया था। उन्हें गुरुवार को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस को संबोधित करना था। वह दो दिनों तक जर्मनी में रहने के बाद शुक्रवार को लंदन पहुंचेंगे। लंदन में वह लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के बच्चों को संबोधित करेंगे। वहीं शनिवार को वह इंडियन नेशनल ओवरसीज कांग्रेस को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन