फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress released the first list of 51 candidates for Maharashtra Assembly elections

महाराष्ट्र : कांग्रेस ने जारी की 51 उम्मीदवारों पहली सूची, पूर्व सीएम चव्हाण बोकर से लड़ेंगे चुनाव

Sun, 29 Sep 2019 08:35 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sun, 29 Sep 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
Congress released the first list of 51 candidates for Maharashtra Assembly elections
सोनिया गांधी, राहुल गांधी,अशोक चव्हाण (फाइल फोटो)

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पहली सूची में 51 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। सूची में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, प्रदेशाध्यक्ष बालासाहेब थोराट, प्रतिपक्ष के नेता विजय नामदेवराव वादेत्तिवर और कांग्रेस विधायक दल के नेता केसी पदवी का नाम शामिल है।

विज्ञापन


अशोक चव्हाण को बोकर से नितिन राउत को नागपुर उत्तर से और पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीति शिंदे को सोलापुर सेंट्रल से उम्मीदवार घोषित किया गया है। पार्टी ने विश्वजीत पतंगराव कदम को पलूस-कडगांव से और अमित विलासराव देशमुख को लातूर शहर से टिकट दिया है।
विज्ञापन


कांग्रेस महाराष्ट्र में एनसीपी के साथ गठंबधन कर चुनाव में उतर रही है। पार्टी यहां की 288 में से 125 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि एनसीपी भी इतनी ही सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं बाकी की 38 सीटें सहयोगी पार्टियों के लिए छोड़ी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


वहीं, कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने रविवार को संकेत दिए कि कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के बीच गठबंधन में कांग्रेस को ज्यादा सीट मिल सकती हैं और पार्टी 125 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।


पहले दोनों दलों में ‘125 सीटों’ पर चुनाव लड़ने पर सहमति बनी थी। उन्होंने कहा कि इसमें कुछ और वक्त लगेगा जिससे स्वीकार्य फॉर्मूले पर बात बन सके। थोराट ने यहां संवाददाताओं से कहा, राकांपा ने स्वीकार किया है कि कांग्रेस को बढ़त होगी। उम्मीदवारों की संख्या और चुनौती देने की क्षमता के लिहाज से कांग्रेस की राय पहले से तय 125 सीटों से ज्यादा पर चुनाव लड़ने की है।

वह राकांपा नेता धनंजय मुंडे के आवास पर हुई एक बैठक के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। थोराट ने कहा, एक स्वीकार्य फॉर्मूला तैयार करने में कुछ समय लगेगा। 50 उम्मीदवारों की पहली सूची दो अक्तूबर तक आ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed