{"_id":"61d96002478c2410962773fc","slug":"congress-ready-to-take-support-of-any-party-willing-to-defeat-bjp-chidambaram","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा चुनाव: चिदंबरम बोले, भाजपा को हराने की इच्छुक किसी भी पार्टी का समर्थन लेने को हैं तैयार ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा चुनाव: चिदंबरम बोले, भाजपा को हराने की इच्छुक किसी भी पार्टी का समर्थन लेने को हैं तैयार
Sat, 08 Jan 2022 03:27 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 08 Jan 2022 03:27 PM IST
सार
चिदंबरम ने कहा, कांग्रेस अपने दम पर भाजपा को हराने में सक्षम है, लेकिन अगर कोई पार्टी भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस का समर्थन करना चाहती है, तो मैं क्यों ना कहूं?
विज्ञापन
पी चिदंबरम (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस गोवा विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने की इच्छुक किसी भी पार्टी का समर्थन स्वीकार करने के लिए तैयार है। उनका यह बयान तृणमूल कांग्रेस पार्टी के गोवा डेस्क प्रभारी महुआ मोइत्रा के सुझाव के तुरंत बाद आया है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) और कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन को तैयार है।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, मैंने आज अखबार में गठबंधन पर तृणमूल कांग्रेस का बयान पढ़ा है, आधिकारिक बयान का इंतजार करें। कांग्रेस अपने दम पर भाजपा को हराने में सक्षम है, लेकिन अगर कोई पार्टी भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस का समर्थन करना चाहती है, तो मैं क्यों ना कहूं? 2017 में 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में अधिकतम 17 सीटें जीतने के बावजूद पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस की ताकत कम हो गई।
विज्ञापन
पार्टी के काफी संख्या में विधायक भाजपा में चले गए और दो तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। फिलहाल विधानसभा में पार्टी के दो विधायक बचे हैं। कांग्रेस पहले ही जीएफपी के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन का एलान कर चुकी है। जबकि तृणमूल ने महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन की घोषणा की है। मोइत्रा ने भाजपा और जीएफपी को टैग करते हुए ट्विट किया था, भाजपा को हराने के लिए तृणमूल कुछ भी करेगी।
विज्ञापन