फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress raised question on Election commission, asked- is BJP Super EC

कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर फिर उठाया सवाल, पूछा- क्या भाजपा सुपर चुनाव आयोग है

Sun, 07 Oct 2018 01:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 07 Oct 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
congress raised question on Election commission, asked- is BJP Super EC
Randeep Surjewala

कांग्रेस ने पांच राज्यों के चुनाव की तारीखें घोषित करने के समय को लेकर और पुराने कुछ फैसलों के उदाहरण देकर हुए उसकी स्वतंत्रता पर सवाल उठाया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने चुनाव आयोग को संबोधित ट्वीट में पूछा है कि क्या भाजपा सुपर चुनाव आयोग है।        

विज्ञापन


दरअसल चुनाव आयोग शनिवार को पांच राज्यों के चुनावी कार्यक्रम पहले दोपहर 12 बजे घोषित करने वाला था लेकिन अचानक समय बदलकर शाम तीन बजे कर दिया गया। इस पर कांग्रेस प्रवक्ता व पूर्व मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि तीन तथ्य हैं खुद निष्कर्ष निकालें। कांग्रेस का कहना था कि दोपहर एक बजे राजस्थान के अजमेर में प्रधानमंत्री मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे इसलिए आयोग ने अचानक घोषणा का समय बदला। सुरजेवाला ने लिखा चुनाव आयोग की आजादी? 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पीएम मोदी घोषणाएं कर सकें इसलिए बदला समय : सुरजेवाला

चुनावी तारीखों की घोषणा के तुरंत बाद सुरजेवाला ने एक और ट्वीट किया। उन्होंने लिखा प्रिय चुनाव आयोग, भाजपा के आईटी सेल के राष्ट्रीय प्रमुख ने कर्नाटक चुनाव की तारीखें चुनाव आयोग से पहले ट्वीट कर दी थीं। चुनाव आयोग ने हिमाचल के साथ गुजरात चुनावों को हटा दिया ताकि पीएम मोदी कई घोषणाएं कर सकें। आयोग ने फिर से प्रधानमंत्री को राजस्थान में ऐसा करने में सक्षम बनाने के लिए तारीखों की घोषणा तय समय से स्थगित कर आगे बढ़ाया। क्या भाजपा सुपर चुनाव आयोग है?  



सुरजेवाला के ट्वीट पर मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां हर चीज को राजनीतिक नजरिये से देखती हैं। सही भी है लोकतंत्र में ऐसा होता है और लोकतंत्र की प्रक्रिया का हिस्सा है। इसलिए मुझे इस पर कुछ नहीं कहना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed