फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress quoted the CAG report as saying that the Center misused the Railway Safety Fund

हमला: कांग्रेस का केंद्र पर बड़ा आरोप, कहा- सरकार ने क्रॉकरी, लैपटॉप और मसाजर पर खर्च की रेलवे सुरक्षा निधि

Fri, 09 Jun 2023 10:58 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 09 Jun 2023 10:58 PM IST
सार

कांग्रेस ने सरकार पर रेलवे की सुरक्षा की अनदेखी का आरोप लगाते हुए सुरक्षा निधि के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Congress quoted the CAG report as saying that the Center misused the Railway Safety Fund
Vande Bharat train - फोटो : ANI

विस्तार

ओडिशा के बालासोर में ट्रेन दुर्घटना ने जाहिर तौर रेलवे के सुरक्षा संसाधनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसको लेकर विपक्ष भी खासा हमलावर है। वहीं अब कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला किया है। कांग्रेस ने कैग रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि रेलवे सुरक्षा की राशि को केंद्र सरकार ने क्रॉकरी, कार किराया, फर्नीचर, लैपटॉप और मसाजर पर खर्च किए गए।

विज्ञापन


कांग्रेस ने सरकार पर रेलवे की सुरक्षा की अनदेखी का आरोप लगाते हुए सुरक्षा निधि के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्विटर पर कहा कि इस तरह रेलवे सुरक्षा के लिए विशेष रूप से धन का उपयोग किया गया। ऐसा कैग रिपोर्ट में सामने आया है। 
विज्ञापन


मार्च 2021 की कैग रिपोर्ट के निष्कर्षों का हवाला देते हुए, उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार राष्ट्रीय रेल सुरक्षा कोष (आरआरएसके) के फंड का दुरुपयोग कर क्रॉकरी, कार रेंटल, फुट मसाजर, फर्नीचर और लैपटॉप पर खर्च किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक दस्तावेज के मुताबिक रेलवे 2017-2018 के बीच सुरक्षा उपायों पर 1 लाख करोड़ रुपये खर्च किए। सरकारी सूत्रों के मुताबिक रेलवे जल्द ही कैग रिपोर्ट के हवाले से कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे के सरकार पर हमले का जल्द ही जवाब देगा। वहीं खड़गे ने प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सभी खोखले सुरक्षा दावों की पोल खुल गई है। 


खड़गे ने पत्र के माध्यम से पूछा कि 'भारतीय रेलवे में पटरी से उतरना' शीर्षक वाली कैग रिपोर्ट में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि राष्ट्रीय रेल सुरक्षा कोष के लिए धन में 79 प्रतिशत की भारी कमी की गई है। बजट प्रस्तुति के दौरान दावा किया गया था कि लगभग 20,000 करोड़ रुपये सालाना उपलब्ध होंगे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया था, खड़गे ने कहा और पूछा कि ट्रैक नवीनीकरण कार्य के लिए आवश्यक धनराशि क्यों आवंटित नहीं की गई थी। गौरतलब है, बालासोर ट्रेन हादसे के बाद से ही कांग्रेस सरकार पर विफलता का आरोप लगाते हुए निशाना साध रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed