फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress put micro formula to win Rajasthan Assembly Election 2018

राजस्थान जीतने के लिए कांग्रेस का 'माइक्रो' फार्मूला, युवा सोच करेगी साकार

Sat, 16 Jun 2018 05:29 PM IST
अनूप वाजपेयी, अमर उजाला, नई दिल्ली
अनूप वाजपेयी, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 16 Jun 2018 05:29 PM IST
विज्ञापन
Congress put micro formula to win Rajasthan Assembly Election 2018

भाजपा के पन्ना प्रमुख की काट के लिए कांग्रेस ने भी माइक्रो लेवल पर बूथ मैनजमेंट शुरू कर दिया है। पार्टी चुनावी राज्य राजस्थान में गौरव वापसी और राजनीतिक जमीन को उपजाऊ बनाने के लिए इन दिनों मशक्कत कर रही है। मेरा बूथ-मेरा गौरव और प्रोजेक्ट शक्ति के तहत पार्टी राज्य के 48 हजार बूथ तक पहुंचना चाहती है। बूथ लेवल पर एक प्रतिनिधि को चालीस घर यानि करीब 160 वोटर का जिम्मा सौंपा जा रहा है।  

विज्ञापन


राजस्थान में गौरव वापसी के लिए कांग्रेस बूथ लेवल मैनेजमेंट 

पार्टी ने चुनावी मजबूती के लिए शुरुआत बूथ लेवल से की है। पार्टी हर महीने बूथ लेवल पर बैठक कर रही है और उन्हीं में से पदाधिकारियों की छंटनी कर रही है। स्थानीय लोगों की मदद से ग्राम पंचायत भी कराई जा रही हैं जहां पार्टी के इतिहास, कार्यक्रम और भविष्य की योजनाओं से उन्हें अवगत कराया जा रहा है। दरअसल मेरा बूथ-मेरा गौरव की परिकल्पना कांग्रेस को जमीनी स्तर पर वापस लाने बूथ जिताने की है। 
विज्ञापन


एक पदाधिकारी पर होगा 160 वोटर का जिम्मा  

बूथ कार्यकर्ता न सिर्फ मतदाताओं के संपर्क में रहेंगे बल्कि इलाके में रहने वाले समान विचारधारा के लोगों से जुड़ने और उन्हें जोड़कर दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में भी रखा जाएगा। प्रोजेक्ट शक्ति के तहत कार्यकर्ता नए वोटर बनवाने के साथ फर्जी और मृत्यु के बाद भी वोटर लिस्ट में जुड़े नामों को हटवाने का काम कर रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना चेहरे के चुनाव में उतरेगी पार्टी  

पार्टी के सूत्रों ने इस बात के स्पष्ट संकेत दिए कि पार्टी राज्य में किसी भी गठबंधन के लिए दरवाजा खोल रखा है। भविष्य में कुछ इलाकों में सीटों के तालमेल से इनकार नहीं किया जा सकता है। चुनाव सचिन पायलट और अशोक गहलोत के सामूहिक नेतृत्व में लड़ा जाएगा। बहुमत आने पर मुख्यमंत्री पर फैसला होगा। पार्टी का मानना है कांग्रेस का चेहरा राहुल गांधी ही होंगे। जुलाई के बाद से कांग्रेस चुनावी अभियान को तेज करेगी और राहुल गांधी की रैलियां भी शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed