फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress press conference in 21 cities today to expose government on women reservation Update News in Hindi

महिला आरक्षण: कांग्रेस ने केंद्र को 'बेनकाब' करने के लिए बनाई रणनीति; 21 महिला नेता आज खोंलेंगी मोर्चा

Mon, 25 Sep 2023 03:01 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 25 Sep 2023 03:01 AM IST
सार

 कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने विरोध के इस तरीके के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 21 महिला नेताओं द्वारा 21 शहरों में प्रेस कान्फ्रेंस की जाएगी। उन्होंने इस बाबत एक्स पर एक पोस्ट भी की। उन्होंने लिखा कि इसका एजेंडा- महिला आरक्षण के नाम पर मोदी सरकार के विश्वासघात को उजागर करना है। 
 

विज्ञापन
Congress press conference in 21 cities today to expose government on women reservation Update News in Hindi
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते सप्ताह में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए महिला आरक्षण विधेयक को पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा से पारित कर दिया गया था। भले ही तमाम विपक्षी पार्टियों ने बिल पर अपनी सहमति दे दी हो लेकिन विधेयक के कुछ प्रावधानों पर सवाल भी खड़े किए हैं। वहीं, कांग्रेस भी लगातार दावा कर रही है कि यूपीए सरकार ने इस विधेयक की शुरुआत की थी। अब विरोध के क्रम में कांग्रेस आज यानी सोमवार को देश के  21 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। इसमें कांग्रेस की 21 महिला नेता महिला आरक्षण के मुद्दे पर 'मोदी सरकार को बेनकाब' करेंगी।

विज्ञापन


 कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने विरोध के इस तरीके के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 21 महिला नेताओं द्वारा 21 शहरों में प्रेस कान्फ्रेंस की जाएगी। उन्होंने इस बाबत एक्स पर एक पोस्ट भी की। उन्होंने लिखा कि इसका एजेंडा- महिला आरक्षण के नाम पर मोदी सरकार के विश्वासघात को उजागर करना है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जहां सांसद रजनी पाटिल अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी, वहीं महिला कांग्रेस प्रमुख नेट्टा डिसूजा हैदराबाद में और रंजीत रंजन भुवनेश्वर में, अलका लांबा जयपुर में, अमी याग्निक मुंबई में, रागिनी नायक रांची में और शमा मोहम्मद श्रीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed