{"_id":"63419a7b06c1b0650205603d","slug":"congress-presidential-poll-it-official-it-will-be-mallikarjun-kharge-vs-shashi-tharoor-on-oct-17-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress Presidential Poll: किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया, खरगे-थरूर के बीच होगा मुकाबला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress Presidential Poll: किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया, खरगे-थरूर के बीच होगा मुकाबला
Sat, 08 Oct 2022 09:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 08 Oct 2022 09:42 PM IST
सार
कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि शनिवार को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि थी। अब तक किसी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया है। ऐसे में हमारे पास दो उम्मीदवार हैं। मतगणना 19 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खरगे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि आज यानी शनिवार को पूरी हो गई। इसके साथ ही यह तया हो गया कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अब चुनाव होगा। इसमें मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर के रूप के दो उम्मीदवार आमने-सामने होंगे। मतदान 17 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि शनिवार को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि थी। अब तक किसी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया है। ऐसे में हमारे पास दो उम्मीदवार हैं। मतगणना 19 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
इससे पहले खरगे और थरूर समेत तीन नेताओं ने नामांकन पत्र भरा था। हालांकि, झारखंड के पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी का नामांकन पत्र खारिज हो गया था। मिस्त्री ने बताया था कि त्रिपाठी का फॉर्म खारिज कर दिया गया है, क्योंकि उनके एक प्रस्तावक के हस्ताक्षर का मिलान नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
वहीं, पार्टी की ओर से 22 सितंबर को अधिसूचना जारी की गई थी। इसके मुताबिक, चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अवधि 24 से 30 सितंबर तक थी। अब 17 अक्तूबर को मतदान होगा। मतों की गिनती 19 अक्तूबर को होगी। उम्मीद है कि उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के नौ हजार से अधिक डेलीगेट मतदान करेंगे।
राहुल बोले- मैं तपस्या में विश्वास करता हूं
इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि वह तपस्या में विश्वास करते हैं। यही उनका स्वभाव है। वह आम लोगों से सीधे बातचीत करना चाहते हैं। उनकी पीड़ा साझा करना चाहते हैं। राहुल गांधी ने इन आशंकाओं को खारिज कर दिया कि गांधी परिवार पार्टी के अगले अध्यक्ष को रिमोट से नियंत्रित कर सकता है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे दोनों उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे व शशि थरूर कद्दावर नेता हैं। दोनों अच्छी समझ रखने वाले व्यक्ति हैं।