फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress President Sonia Gandhi constitutes Task Force-2024 and Political Affairs Group with Priyanka-Rahul Gandhi

Congress Task Force: चिंतन शिविर के बाद कांग्रेस ने बनाई टास्क फोर्स-2024, तीन ग्रुप में इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

Tue, 24 May 2022 01:15 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 24 May 2022 01:15 PM IST
सार

पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप में जहां राहुल गांधी को शामिल किया गया है तो प्रियंका गांधी को टास्क फोर्स-2024 का सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कई बागी नेताओं को भी जगह दी है। 

विज्ञापन
Congress President Sonia Gandhi constitutes  Task Force-2024 and Political Affairs Group with Priyanka-Rahul Gandhi
प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और सोनिया गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय राजनीति में जमीन खो रही कांग्रेस अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए हाथ-पैर मार रही है। हाल ही में उदयपुर में हुए चिंतन शिविर के बाद कांग्रेस ने पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप और टास्क फोर्स-2024 का गठन किया है। पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप में जहां राहुल गांधी को शामिल किया गया है तो प्रियंका गांधी को टास्क फोर्स-2024 का सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कई बागी नेताओं को भी जगह दी है। कांग्रेस की अंंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन दो समूहों के अलावा भारत जोड़ा यात्रा के लिए केंद्रीय संगठन की भी स्थापना की है। इसमें दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट, शशि थरूर, रंवीत सिंह बिट्टू, केजे जॉर्ज, जोथी मानी, प्रद्युत बोलदोलोई, जीतू पटवारी, सलीम अहमद को जगह मिली है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप में इन्हें मिली जगह 
कांग्रेस द्वारा बनाए गए पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजादी, अंबिका सोनी, दिग्विजय सिंह, आनंद शर्मा, केसी वेणुगोपाल, जितेंद्र सिंह को शामिल किया गया है। 





टास्क फोर्स में ये नाम 
टास्क फोर्स में पी चिदंबरम, मुकुल वास्निक, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, प्रियंका गांधी, रणदीप सुरजेवाला, सुनील कोनगोलु को शामिल किया गया है। कांग्रेस द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि टास्क फोर्स के प्रत्येक सदस्य को संगठन, संचार व मीडिया, वित्त व चुनाव प्रबंधन से संबंधित काम सौंपा जाएगा। इन सदस्यों की अपनी टीमें होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed