फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

One Nation-One Election: कांग्रेस प्रमुख ने उच्च-स्तरीय समिति को लिखा पत्र, एक साथ चुनाव कराने का किया विरोध

Fri, 19 Jan 2024 03:18 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 19 Jan 2024 03:18 PM IST
सार

One Nation One Election: कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने देश में एक साथ चुनाव कराने की अवधारणा पुरजोर विरोध किया है। इसको लेकर उन्होंने उच्च स्तरीय समिति को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन
Congress President Mallikarjun Kharge writes to high level committee for One Nation One Election  opposed idea
मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : सोशल मीडिया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' को लेकर बनी उच्च स्तरीय समिति को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि संसदीय शासन व्यवस्था अपनाने वाले देश में एक साथ चुनाव कराने के विचार के लिए कोई जगह नहीं है और उनकी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है। 

Congress President Mallikarjun Kharge writes to high level committee for One Nation One Election  opposed idea
मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : सोशल मीडिया

'ऐसे प्रारूप संघवाद की गारंटी के खिलाफ'
यह पत्र उन्होंने उच्च स्तरीय समिति के सचिव नीतेन चंद्र को भेजा है। इसमें राय देते हुए हुए खरगे ने कहा कि एक साथ चुनाव कराने का विचार संविधान की मूल संरचना के खिलाफ है। अगर एक साथ चुनाव की व्यवस्था लागू करनी है तो संविधान की मूल संरचना में पर्याप्त बदलाव की जरूरत होगी। उन्होंने आगे कहा, जिस देश में संसदीय शासन प्रणाली अपनाई गई हो, वहां एक साथ चुनाव के विचार के लिए कोई जगह नहीं है। एक साथ चुनाव कराने के सरकार के ऐसे प्रारूप संविधान में निहित संघवाद की गारंटी के खिलाफ हैं। 

Congress President Mallikarjun Kharge writes to high level committee for One Nation One Election  opposed idea
एक राष्ट्र-एक चुनाव (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

समिति ने खरगे से मांगे थे सुझाव
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति ने पिछले साल 18 अक्तूबर को कांग्रेस प्रमुख को पत्र लिखा था और उनसे सुझाव मांगा था। कांग्रेस अध्यक्ष ने 17 बिंदुओं में अपने सुझाव दिए हैं।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, सरकार और इस समिति को शुरू में ही इसको लेकर ईमानदार होना चाहिए था कि वे जो प्रयास कर रहे हैं, वह संविधान की मूल संरचना के खिलाफ है। यदि एक साथ चुनाव कराने हैं तो संविधान की मूल संरचना में पर्याप्त बदलाव की आवश्यकता होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Congress President Mallikarjun Kharge writes to high level committee for One Nation One Election  opposed idea
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (फाइल फोटो) - फोटो : फेसबुक

पूर्व राष्ट्रपति के पद का न हो दुरुपयोग
उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी और देश के लोगों की ओर से मैं उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष (रामनाथ कोविंद) से विनम्रता से अनुरोध करता हूं कि वे संविधान और संसदीय लोकतंत्र को नष्ट करने के लिए केंद्र द्वारा उनके व्यक्तित्व और भारत के पूर्व राष्ट्रपति के पद का दुरुपयोग न करने दें। खरगे ने कहा, कांग्रेस 'एक राष्ट्र एक चुनाव' के विचार का कड़ा विरोध करती है। एक समृद्ध और मजबूत लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए इस विचार को छोड़ना जरूरी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed