फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress president mallikarjun kharge talk with nitish kumar on telephone after bihar cm statement on india

Opposition Alliance: नीतीश के तेवरों से घबराई कांग्रेस! मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार सीएम को लगाया फोन

Sat, 04 Nov 2023 10:17 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 04 Nov 2023 10:17 AM IST
सार

नीतीश कुमार ने पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि वह विपक्षी गठबंधन की अगली बैठक आयोजित कराने में कोई रुचि नहीं ले रही है।

विज्ञापन
Congress president mallikarjun kharge talk with nitish kumar on telephone after bihar cm statement on india
नीतीश कुमार और मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एक कार्यक्रम में विपक्षी गठबंधन और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला था। अब ऐसा लग रहा है कि नीतीश के बागी तेवरों से कांग्रेस घबरा गई है। दरअसल खबर आई है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से बीती रात टेलीफोन पर बात की है। 
विज्ञापन


इस मुद्दे पर हुई दोनों नेताओं में बात
सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच विपक्षी गठबंधन को लेकर बातचीत हुई। मल्लिकार्जुन खरगे ने नीतीश कुमार को विश्वास दिलाया है कि विधानसभा चुनावों के बाद विपक्षी गठबंधन पर बात होगी। बता दें कि बीते गुरुवार को नीतीश कुमार ने पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि वह विपक्षी गठबंधन की अगली बैठक आयोजित कराने में कोई रुचि नहीं ले रही है। यही वजह है कि खरगे द्वारा नीतीश कुमार से टेलीफोन पर बातचीत को नीतीश की नाराजगी दूर करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


नीतीश कुमार ने कांग्रेस से जताई थी नाराजगी
पटना में वामपंथी पार्टी सीपीआई की भाजपा हटाओ-देश बचाओ रैली के दौरान अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने कहा कि सभी विपक्षी नेता एकजुट होकर विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस को आगे बढ़ा रहे हैं लेकिन कांग्रे को इसकी कोई  चिंता नहीं है। अभी वह पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में व्यस्त है। जब चुनाव हो जाएंगे तो वह विपक्षी नेताओं को कॉल करेंगे और बैठक कराएंगे लेकिन अभी विपक्षी गठबंधन की अगली बैठक को लेकर कोई बात नहीं हो रही है। नीतीश कुमार ने विपक्षी गठबंधन पर आगे बात ना बढ़ने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना के इस कार्यक्रम में भाकपा महासचिव डी राजा भी मौजूद रहे। नीतीश की कांग्रेस पार्टी की आलोचना को लेकर जब डी राजा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा पार्टी की रैली में इंडिया गठबंधन और कांग्रेस के बारे में जो बातें कही गईं, वो सभी साथी दलों के लिए सकारात्मक संदेश है और बिहार सीएम की बातों को इसी रूप में लिया जाना चाहिए। कांग्रेस को इसे सकारात्मक ढंग से लेना चाहिए और उसी के अनुसार काम करना चाहिए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed