फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress president mallikarjun kharge launch ghar ghar guarantee initiative lok sabha election

Congress: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने लॉन्च किया घर-घर गारंटी अभियान, करोड़ों घरों तक पहुंचेंगे पार्टी कार्यकर्ता

Wed, 03 Apr 2024 03:00 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 03 Apr 2024 03:00 PM IST
सार

घर-घर अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता पांच न्याय और 25 गारंटी वाला कार्ड घर-घर जाकर वितरित करेंगे। कांग्रेस का लक्ष्य आठ करोड़ परिवारों तक पहुंचने का है। 

विज्ञापन
congress president mallikarjun kharge launch ghar ghar guarantee initiative lok sabha election
मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : Twitter

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को घर-घर गारंटी अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता देश के करोड़ों घरों तक पहुंचेंगे और जनता को कांग्रेस की गारंटियों के बारे में जानकारी देंगे। मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर काठियावाड़ा में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में घर-घर गारंटी अभियान की शुरुआत की। पार्टी का यह अभियान 'पांच न्याय' और '25 गारंटी' पर आधारित है।
विज्ञापन


खरगे ने बताया- करोड़ों घर पहुंचेंगे पार्टी कार्यकर्ता
घर-घर अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता पांच न्याय और 25 गारंटी वाला कार्ड घर-घर जाकर वितरित करेंगे। कांग्रेस का लक्ष्य आठ करोड़ परिवारों तक पहुंचने का है। अभियान की शुरुआत करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 'गारंटी के कार्ड हमारे लोग घर-घर बाटेंगे और हम लोगों को बताएंगे कि हमारी सरकार आने के बाद हम क्या क्या करेंगे।' खरगे ने कहा कि हम गारंटी देते हैं कि हमारी सरकार हमेशा लोगों के लिए काम करेगी। पीएम मोदी, मोदी की गारंटी की बात करते हैं, लेकिन उनकी गारंटी कभी लोगों तक नहीं पहुंची। खरगे ने कहा कि पीएम मोदी ने दो करोड़ नौकरियां हर साल देने का वादा किया था, लेकिन लोगों को वो नहीं मिलीं। कांग्रेस की पंच न्याय में युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय शामिल हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस ने किए हैं ये वादे
युवा न्याय के तहत कांग्रेस पार्टी ने 30 लाख सरकारी नौकरियां देने और युवाओं के एक साल के लिए ट्रेनी कार्यक्रम के तहत एक लाख रुपये देने का वादा किया है। हिस्सेदारी न्याय के तहत पार्टी जाति आधारित जनगणना कराने और आरक्षण की 50 फीसदी की सीमा खत्म करने की गारंटी दी है। किसान न्याय के तहत किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा देने, कर्ज माफी के लिए आयोग के गठन और जीएसटी मुक्त खेती का वादा किया है। श्रमिक न्याय में पार्टी मजदूरों को स्वास्थ्य का अधिकार, न्यूनतम मजदूरी जैसे वादे शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी 5 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर सकती है। कांग्रेस जयपुर और हैदराबाद में विशाल रैली का आयोजन करेगी। पार्टी ने चुनाव के लिए अपना नया स्लोगन 'हाथ बदलेगा हालात' भी लॉन्च कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed