फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress president Mallikarjun Kharge lashes out at BJP, says only 12.2 lakh formal jobs added in 5 years

Congress: खरगे ने बेरोजगारी को लेकर BJP पर साधा निशाना, कहा- पांच साल में सिर्फ 12.2 लाख नई नौकरियों का सृजन

Fri, 04 Aug 2023 12:50 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 04 Aug 2023 12:50 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक ट्वीट में कहा, मोदी सरकार के तहत भारत में पिछले पांच वर्षों में केवल 12.2 लाख औपचारिक नौकरियां आई हैं! इसका मतलब है कि प्रति वर्ष औसतन सिर्फ 24,400 नौकरियां!

विज्ञापन
Congress president Mallikarjun Kharge lashes out at BJP, says only 12.2 lakh formal jobs added in 5 years
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में पिछले पांच साल के दौरान संगठित क्षेत्र में सिर्फ 12.2 लाख नई नौकरियों का सृजन हुआ। साथ ही उन्होंने कहा कि गरीबों और मध्यम वर्ग के अस्तित्व के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर फेंकना जरूरी है। खरगे ने आरोप लगाया कि भाजपा रोजगार उपलब्ध कराने में बुरी तरह विफल रही है।

विज्ञापन


उन्होंने एक ट्वीट में कहा, मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत में पिछले पांच वर्षों में संगठित क्षेत्र की केवल 12.2 लाख नई नौकरियां सृजित की गईं! इसका मतलब है कि प्रति वर्ष औसतन सिर्फ 2,44,000 नौकरियां मिलीं! खरगे ने कहा, हम यह आंकड़े मनगढ़ंत नहीं बता रहे हैं। यह मोदी सरकार है जिसने यह विमर्श गढ़ा कि ईपीएफ (कर्मचारी भविष्य निधि) में नियमित खाताधारकों की संख्या का मतलब उतनी नौकरियों का सृजन होता है! ईपीएफ डाटा इसकी पुष्टि करता है।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, भाजपा ने प्रति वर्ष दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था, जिसका मतलब है कि नौ वर्षों में 18 करोड़ नौकरियां पैदा की जा सकती थीं। उन्होंने दावा किया कि हमारा युवा अंधकारमय भविष्य की ओर देख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि सड़कों पर गुस्सा और हिंसा है। भाजपा रोजगार प्रदान करने में बुरी तरह विफल रही है! अकल्पनीय स्तर की बेरोजगारी, पीड़ादायक महंगाई और भाजपा द्वारा थोपी गई सुनियोजित नफरत के कारण यह विनाशकारी स्थिति पैदा हुई है। खरगे ने कहा, हमारे गरीबों और मध्यम वर्ग के अस्तित्व के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर करने की जरूरत है। 'इंडिया' के पास करने के लिए बहुत कुछ है। गौरतलब है कि कांग्रेस अर्थव्यवस्था को संभालने के तरीके को लेकर सरकार पर हमला करती रही है और आरोप लगाती रही है कि वह रोजगार पैदा करने में विफल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed