{"_id":"5a16bc274f1c1b74698bd7c5","slug":"congress-party-leader-veerappa-moily-said-sonia-gandhi-is-mother-of-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल की ताजपोशी पर मोइली बोले- कांग्रेस की मां हैं सोनिया गांधी, करती रहेंगी मार्गदर्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राहुल की ताजपोशी पर मोइली बोले- कांग्रेस की मां हैं सोनिया गांधी, करती रहेंगी मार्गदर्शन
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Thu, 23 Nov 2017 06:21 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi and sonia gandhi
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली ने गुरुवार को कहा कि राहुल गांधी के कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनने के बाद भी पार्टी में सोनिया गांधी की भूमिका बनी रहेगी और वह पार्टी का मार्गदर्शन करती रहेंगी। मोइली ने कहा कि वर्ष 2019 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कांग्रेस आक्रामक एवं निरंतर कदम उठाएगी।
उन्होंने कहा कि वह न केवल पार्टी बल्कि केंद्र सरकार की बागडोर संभालने के लिए परिपक्व हैं। उन्होंने कहा कि नेतृत्व में बदलाव पार्टी में सब कुछ बदल देगा लेकिन राहुल अपने नेताओं की बुद्धिमत्ता और युवा जज्बे पर विचार करेंगे। मोइली ने कहा कि हम कामना करते हैं कि वह 2019 में प्रधानमंत्री का पद संभालेंगे। इसके लिए पार्टी में लगातार आक्रामक कदम उठाए जाएंगे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगले लोक सभा चुनावों में न केवल राहुल गांधी को पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाएगा बल्कि वह 2019 में प्रधानमंत्री बनेंगे। 19 साल कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के बाद इसे छोड़ रहीं सोनिया गांधी की विरासत के बारे में पूछे जाने पर मोइली ने कहा, यह मत भूलिये कि वह एक मां हैं और वह पार्टी की भी मां हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: चीन ने फिर बढ़ाई भारत की चिंता, ब्रह्मपुत्र की बजाय तिब्बत की नदियों पर बनाएगा और बांध
उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी की भूमिका कम नहीं होगी और वह हमेशा कांग्रेस के साथ रहेंगी। वह लगातार हम सभी का मार्गदर्शन करेंगी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके मोइली ने कहा कि राहुल गांधी का एक नेता के रूप में अपना एक नजरिया है और जनता उन्हें बहुत उम्मीद से देख रही है। मोइली ने कहा कि राहुल बीते वर्षों में काफी परिपक्व हुए हैं और एक अनुभवी सांसद हैं।
वह बहुत प्रशिक्षित और बहुत पारदर्शी नेता होने के साथ बहुत ऊर्जावान हैं। उन्होंने कहा कि राहुल का पार्टी अध्यक्ष बनना बहुत जरूरी था और वह सही समय पर पद संभाल रहे हैं। 47 वर्षीय राहुल गांधी गुजरात विधानसभा चुनावों से एक दिन पहले पांच दिसंबर को अपनी मां सोनिया से पार्टी की बागडोर संभालेंगे।