{"_id":"5f5737768eb96e7d3175e685","slug":"congress-parliamentary-strategy-group-meeting-over-upcoming-monsoon-session-of-parliament-sonia-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की बैठक में फैसला, राज्यसभा के उपसभापति के चुनाव में विपक्ष की तरफ से होगा उम्मीदवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस की बैठक में फैसला, राज्यसभा के उपसभापति के चुनाव में विपक्ष की तरफ से होगा उम्मीदवार
Tue, 08 Sep 2020 01:19 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 08 Sep 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
मानसून सत्र के लिए सोनिया के नेतृत्व में बैठक चल रही है
- फोटो : ANI
संसद के आगामी मानसून सत्र को लेकर कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने की। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में फैसला किया गया कि राज्यसभा के उप सभापति के चुनाव के लिए विपक्ष की तरफ से उम्मीदवार खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
Congress Parliamentary Strategy Group meeting, chaired by party interim president Sonia Gandhi, underway through video conferencing, over the upcoming Monsoon Session of Parliament. pic.twitter.com/K6HOiCFk39
— ANI (@ANI) September 8, 2020विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में हुई रणनीतिक समूह की डिजिटल बैठक में यह भी फैसला किया गया कि उप सभापति पद के चुनाव के लिए विपक्ष का उम्मीदवार खड़ा करने के साथ संप्रग के घटक दलों और समान विचारधारा वाले दलों को साथ लेने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि अभी किस पार्टी का उम्मीदवार होगा और कौन होगा, इस बारे में सहयोगी दलों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा। बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, दोनों सदनों में पार्टी के नेता और कुछ अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।
गौरतलब है कि राज्यसभा में उपसभापति पद के लिए चुनाव 14 सितंबर को कराए जाएंगे। इसी दिन से संसद का मानसून सत्र शुरू होगा। ऊपरी सदन में जदयू के राज्यसभा सदस्य हरिवंश नारायण सिंह का कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद यह पद रिक्त हो गया है। हरिवंश फिर से राज्यसभा के सदस्य चुने गए हैं।