फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress mukt Bharat not possible, says NCP Chief Sharad Pawar

Sharad Pawar: शरद पवार की दो टूक- कांग्रेस मुक्त भारत संभव नहीं, पुणे में स्थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंचे

Thu, 29 Dec 2022 11:16 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 29 Dec 2022 11:16 AM IST
सार

पवार ने यह भी कहा कि कांग्रेस और उसकी विचारधारा तथा योगदान की कोई भी अनदेखी नहीं कर सकता। पवार ने पुणे के कांग्रेस कार्यालय के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि यहां महात्मा गांधी, पं. जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी समेत कई दिग्गज नेता आए थे।

विज्ञापन
Congress mukt Bharat not possible, says NCP Chief Sharad Pawar
पुणे में कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंचे राकांपा प्रमुख पवार - फोटो : ANI

विस्तार

मराठा क्षत्रप व राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कांग्रेस को लेकर पुणे में बड़ी बात कही है। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर बुधवार को पुणे दफ्तर पहुंचे पवार ने साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत संभव नहीं है। 

विज्ञापन

पवार ने यह भी कहा कि कांग्रेस और उसकी विचारधारा तथा योगदान की कोई भी अनदेखी नहीं कर सकता। पवार ने पुणे के कांग्रेस कार्यालय के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि यहां महात्मा गांधी, पं. जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी समेत कई दिग्गज नेता आए थे। पवार ने कहा कि कांग्रेस का पुणे दफ्तर पहले प्रदेश कांग्रेस का मुख्यालय हुआ करता था। पुणे के कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पवार ने ये बातें कहीं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पर नाम लिए बगैर निशाना
पवार ने भाजपा का नाम लिए बगैर कहा, ' कुछ लोग कहते हैं हम कांग्रेस मुक्त भारत बनाएंगे, लेकिन भारत कांग्रेस मुक्त बनाना संभव नहीं है। कांग्रेस के योगदान और इतिहास को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।' राकांपा प्रमुख ने कहा कि यदि हम भारत को आगे ले जाना चाहते हैं तो हमें कांग्रेस को आगे बढ़ाना होगा, कोई भी कांग्रेस की विचारधारा को नजरअंदाज नहीं कर सकता। हम कांग्रेस के योगदान और इतिहास को नहीं भूल सकते।

समान विचाराधारा वाले दल एक साथ आएं
देश के दिग्गज नेता पवार ने आगे कहा, 'महाराष्ट्र और राष्ट्रीय स्तर पर समान विचारधारा वाले सभी दलों ने एक साथ आने का फैसला किया है। मुझे यकीन है कि कांग्रेस मुक्त भारत की विचारधारा का सामना करने और उसे हराने के लिए हमें आपका (कांग्रेस कार्यकर्ताओं) का समर्थन मिलेगा।'


1999 में पवार ने छोड़ दी थी कांग्रेस
पवार ने पुणे जिले से ही एक कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में अपना सियासी सफर शुरू किया था। हालांकि, 1999 में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी और अपनी पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बनाई। हालांकि, हाल ही में उन्होंने कांग्रेस से गठबंधन कर महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार बनाई थी।

138 वां स्थापना दिवस मनाया, खरगे मुंबई आए थे
कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है। अभी वह देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है। 28 दिसंबर को कांग्रेस ने अपना 138वां स्थापना दिवस मनाया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मुंबई के सोमैया मैदान में एक विशाल रैली में शामिल हुए। इस अवसर पर कन्हैया कुमार, नाना पटोले, केसी वेणुगोपाल अशोक चव्हाण और इमरान प्रतापगढ़ी जैसे कांग्रेस नेता भी उपस्थित थे। कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को मुंबई में हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed