फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress mohabbat ki dukaan video as online battle for 2024 general elections hots up

Mission 2024: कांग्रेस-भाजपा के बीच ऑनलाइन लड़ाई, विपक्षी पार्टी ने जारी किया ‘मोहब्बत की दुकान’ वाला वीडियो

Tue, 27 Jun 2023 05:01 PM IST
देव कश्यप पीटीआी, नई दिल्ली।
पीटीआी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 27 Jun 2023 05:01 PM IST
सार

कांग्रेस ने ‘मोहब्बत की दुकान’ शीर्षक से इस वीडियो को सोशल मीडिया के अपने आधिकारिक हैंडल से जारी किया। इसके बाद पार्टी के विभिन्न नेताओं ने इसे साझा किया।

विज्ञापन
Congress mohabbat ki dukaan video as online battle for 2024 general elections hots up
भाजपा-कांग्रेस (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए मंगलवार को एक एनीमेटेड वीडियो जारी किया, जिसमें राहुल गांधी को ‘सत्तारूढ़ पार्टी के नफरत के बाजार’ को हटाकर ‘मोहब्बत की दुकान’ लगाते दिखाया गया है।

विज्ञापन


कांग्रेस का यह वीडियो राहुल गांधी को देश भर में भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से लोगों को एकजुट करने वाले कारक के रूप में चित्रित करता है। यह वीडियो भाजपा द्वारा एक लघु एनिमेटेड वीडियो जारी करने के महीनों बाद आया है। भाजपा ने अपने एनिमेटेड वीडियो में दिखाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के विभिन्न वर्गों की सेवा करने और भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के अपने मिशन पर आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस ने ‘मोहब्बत की दुकान’ शीर्षक से इस वीडियो को सोशल मीडिया के अपने आधिकारिक हैंडल से जारी किया। इसके बाद पार्टी के विभिन्न नेताओं ने इसे साझा किया। इस एक मिनट और 43 सेकंड की अवधि वाले वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को दिखाया गया है। इसमें मुख्य विपक्षी दल ने दावा किया कि सत्तारूढ़ पार्टी समाज में खाई पैदा कर रही है और लोगों को बांट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में, प्रधानमंत्री मोदी का एक एनिमेटेड चरित्र लोकतंत्र, मीडिया और नौकरशाही के साथ रथ चलाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में गृह मंत्री अमित शाह के एनिमेटेड चरित्र को भी दिखाया गया है, जो एक हिंदू और मुस्लिम व्यक्ति के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच राहुल गांधी प्रवेश करते हैं और दोनों समुदायों के लोगों को एकजुट करते हैं। जैसे ही गांधी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से लोगों को एकजुट करते हुए आगे बढ़ते हैं, पृष्ठभूमि में राज कपूर अभिनीत फिल्म 'अनाड़ी' का प्रतिष्ठित गीत 'किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार' के बदले हुए बोल बजते हैं। प्रतिष्ठित गीत की पंक्तियों को अंत में यह कहते हुए बदल दिया गया है, "सभी के वास्ते हो जिसके दिल में प्यार, गांधी उसी का नाम है।"

कांग्रेस ने इस वीडियो के माध्यम से दिखाया है कि ‘भाजपा द्वारा लगाए गए नफरत के बाजार’ को हटाकर राहुल गांधी ‘मोहब्बत की दुकान’ खोल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कई मौकों पर यह भी कहा कि वह ‘नफरत के बाजार’ में ‘मोहब्बत की दुकान’ खोल रहे हैं।


भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने हाल ही में गांधी के 'मोहब्बत की दुकान' नारे पर पलटवार करते हुए कहा था कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कोई 'प्यार फैलाने की दुकान' नहीं चला रहे हैं, बल्कि उन्होंने 'नफरत का एक मेगा शॉपिंग मॉल' खोला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed