{"_id":"6952b63603bd72750f05f931","slug":"congress-mla-iqbal-hussain-predict-dk-shivakumar-will-become-cm-first-week-of-january-karnataka-siddaramaiah-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: 'जनवरी के पहले हफ्ते में शिवकुमार बन जाएंगे मुख्यमंत्री', इस कांग्रेस विधायक ने कर दी भविष्यवाणी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: 'जनवरी के पहले हफ्ते में शिवकुमार बन जाएंगे मुख्यमंत्री', इस कांग्रेस विधायक ने कर दी भविष्यवाणी
Mon, 29 Dec 2025 10:41 PM IST
देवेश त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Mon, 29 Dec 2025 10:41 PM IST
सार
बीते महीने सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की ओर से बयानबाजियों का लंबा दौर चला था। विवाद बढ़ने पर कांग्रेस आलाकमान ने दोनों नेताओं को मामला सुलझाने की हिदायत दी थी। इसके बाद दोनों नेताओं ने एक दूसरे के साथ नाश्ता कर एकजुट होने का संदेश दिया था।
विज्ञापन
डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया
- फोटो : एक्स/डीके शिवकुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में 'डिनर पॉलिटिक्स' के जरिये शक्ति प्रदर्शन से लेकर बयानबाजियों को दौर अभी भी जारी है। कर्नाटक सरकार में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर एक और कांग्रेस विधायक ने बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन ने सोमवार को एक बार फिर दावा किया कि उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार जनवरी की शुरुआत में राज्य के मुख्यमंत्री बन जाएंगे।
डीके शिवकुमार के समर्थक और रामनगर के विधायक हुसैन ने आगामी महीने की शुरुआत में मुख्यमंत्री बदले जाने की तारीख 6 या 9 जनवरी बताई थी। कांग्रेस सरकार के पांच साल के कार्यकाल के आधे समय तक पहुंचने के बाद राज्य में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के बीच पार्टी के भीतर सत्ता संघर्ष तेज हो गया है।
कांग्रेस विधायक ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
2023 में सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद के फॉर्मूले पर हुए समझौते ने इस अटकलबाजी को और हवा दी। इकबाल हुसैन ने कहा, 'कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बारिश और आपदाओं की सटीक भविष्यवाणी कर सकते हैं। ऐसे लोगों से सुनकर ही मैंने 6 या 9 जनवरी की तारीखें बताई हैं। देखते हैं, मुझे ईश्वर पर भरोसा है।'
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Tripura Student Death: 'पूर्वोत्तर के लोगों को सुरक्षा मिलनी चाहिए', एंजेल चकमा की हत्या पर बोले किरेन रिजिजू
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'शिवकुमार को 200 प्रतिशत 6 या 9 जनवरी को सत्ता मिलेगी।' जब विधायक से पूछा गया कि क्या शीर्ष नेतृत्व ने इसे मंजूरी दे दी है, तो उन्होंने कहा, 'इस मामले में स्पष्टता है। क्या हमारे नेता (शिवकुमार) ने यह नहीं कहा कि समझौता हो गया है? अगर समझौता हुआ होता तो ही हमारे नेता यह कहते, वरना नहीं कहते।'
शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच खुलकर हुई थी बयानबाजी
नेतृत्व के मुद्दे के बीच सिद्धारमैया ने 19 दिसंबर को विधानसभा में यह दावा किया था कि वे अपने पद पर बने रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि कांग्रेस आलाकमान उनके पक्ष में है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि उनके केवल ढाई साल के लिए ही पद पर बने रहने के बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए डीके शिवकुमार ने कहा था कि उन्होंने और सिद्धारमैया ने कांग्रेस आलाकमान की भागीदारी से एक समझौते पर सहमति जताई है और वे दोनों इसका पालन करेंगे।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन