{"_id":"64329d38f4a8ae54c50589e5","slug":"congress-meeting-at-kharge-residence-regarding-candidates-in-karnataka-poll-update-news-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka poll: उम्मीदवारों को लेकर खरगे के आवास पर कांग्रेसी नेता कर रहे मंथन, राहुल गांधी भी पहुंचे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka poll: उम्मीदवारों को लेकर खरगे के आवास पर कांग्रेसी नेता कर रहे मंथन, राहुल गांधी भी पहुंचे
Sun, 09 Apr 2023 05:24 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 09 Apr 2023 05:24 PM IST
सार
कर्नाटक चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिल्ली स्थित आवास पर हो रही है।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिल्ली स्थित आवास पर होनी है। इस बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। उनके अलावा कई अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी इस बैठक के लिए खरगे के आवास पर पहुंच रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस को अभी राज्य की 58 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा डर के मारे नहीं जारी कर रही लिस्ट- खरगे
इस बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने कहा कि चाहे भाजपा कुछ भी कर ले, कांग्रेस कर्नाटक में सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि अभी उनकी (भाजपा) पहली सूची भी नहीं आई है, इससे पता चलता है कि उनकी पार्टी में काफी गुटबाजी है। भाजपा पर तंज कसते हुए प्रियांक खरगे ने कहा कि भाजपा में कई वरिष्ठ नेताओं के टिकट काटे जाने वाले हैं इसलिए डर के मारे वे लिस्ट ही जारी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, कहा जा रहा है कि सोमवार को राहुल गांधी भी कर्नाटक का दौरा कर सकते हैं। ऐसे में यह बैठक और भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कांग्रेस अभी तक विधानसभा चुनाव के लिए 142 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है। अन्य सीटों पर भी कांग्रेस जल्द ही उम्मीदवारों का एलान करेगी। बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होगा। वहीं 13 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।