फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress may not get rent relief for its bungalows except for the party headquarter at Akbar Road

केंद्र सरकार ने कांग्रेस को दिया झटका, नहीं मिली कार्यालय किराए में छूट

Mon, 04 Jun 2018 08:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 04 Jun 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
Congress may not get rent relief for its bungalows except for the party headquarter at Akbar Road
कांग्रेस मुख्यालय

कांग्रेस को 24 अकबर रोड पर स्थित पार्टी मुख्यालय को छोड़कर दूसरे बंगलों के लिए किराए में किसी तरह की कोई छूट नहीं मिलेगी। इस समय पार्टी के पास तीन बंगले हैं और दिल्ली के लुटियंस मार्ग पर एक फ्लैट भी है। यह संख्या किसी पार्टी के पास मौजूद सबसे ज्यादा बंगले की है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने अपने सभी सरकारी आवासों के लिए तब तक रियायती किराया या लाइसेंस शुल्क की सामान्य दर चुकाने की इजाजत मांगी है जब तक कि उसका नया दफ्तर तैयार नहीं हो जाता है। हालांकि सरकार ने उसकी केवल पार्टी मुख्यालय के लिए शर्त मान ली है।
विज्ञापन


सूत्र ने बताया कि जब इस मामले को आवासीय कैबिनेट समिति (सीसीए) के पास भेजा गया तो कैबिनेट सचिव ने सवाल उठाए कि कैसे किसी पार्टी को मामूली किराया देने की इजाजत दी जा सकती है जोकि अनुमति से अधिक अवधि तक आवासों पर कब्जा जमाए हुए है। इससे सरकारी खजाने को नुकसान होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी विकास मंत्रालय ने इस मसले पर अपना आखिरी फैसला देने से पहले कानून मंत्रालय से सुझाव मांगा है। मामले को सीसीए के पास हस्तांतरित कर दिया गया है जोकि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सरकारी आवासों के आवंटन, विस्तार और किराए में राहत देने के लिए एक निर्णायक समिति है।

अब यह सीसीए पर निर्भर करता है कि वह कांग्रेस की बात को मानकर उससे जून 2013 से अब तक सामान्य किराया या फिर लाइसेंस शुल्क की क्षति दर के हिसाब से किराया वसूले। क्षति दर किसी भी सरकारी प्रोपर्टी का किराया बाजार के मुताबिक उसकी लोकेशन के हिसाब से लिया जाता है। यह पार्टियों द्वारा चुकाए जाने वाली रियायती दरों से बहुत ज्यादा होती है। 


सूत्रों का कहना कि 24 अकबर रोड पर स्थित पार्टी के मुख्यालय को किराए पर छूट दी जा सकती है क्योंकि सत्ताधारी पार्टी को पता है कि विपक्षी पार्टी को अपने नए दफ्तर का निर्माण कर रही है। साल 2010 में कांग्रेस को दिल्ली में अपना दफ्तर खोलने के लिए जमीन का आवंटन किया गया था। जमीन आवंटन के तीन साल के अंदर पार्टी को अपने निर्माण कार्य को खत्म करना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed