फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress manifesto: When Rahul Gandhi released the manifesto says 13 times Modi and BJP three times

घोषणा पत्र जारी करते वक्त राहुल ने 13 बार मोदी, तीन बार भाजपा और दो बार चौकीदार बोला

Tue, 02 Apr 2019 07:38 PM IST
तिवारी अभिषेक जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Tue, 02 Apr 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
Congress manifesto: When Rahul Gandhi released the manifesto says 13 times Modi and BJP three times
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : PTI

मौका था, कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषणा पत्र जारी करने का। 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस पार्टी का मुख्यालय पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और मीडियाकर्मियों से खचाखच भरा था। सबसे बाद में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बोलना शुरू किया। पत्रकारों के सवाल-जवाब मिलाएं तो वे करीब नौ-दस मिनट बोले। इस दौरान उन्होंने 13 बार मोदी, 3 बार भाजपा, 2 बार कांग्रेस और 2 बार चौकीदार शब्द बोला। इनके अलावा एक-एक बार नीरव मोदी और मेहुल चोकसी का नाम भी राहुल के मुख से निकला।

विज्ञापन


खास बात रही कि जिस पार्टी का घोषणा पत्र जारी हुआ, उसका नाम दो बार, जबकि सत्ताधारी पार्टी यानी भाजपा का नाम तीन बार बोला गया। मौजूदा समय का सबसे ज्यादा चर्चित हुआ शब्द 'चौकीदार' भी कांग्रेस अध्यक्ष की जुबान पर आया। एक बार नहीं, बल्कि दो बार राहुल ने चौकीदार बोला।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने जब बोलना शुरु किया तो सोनिया गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह, पी.चिदंबरम, एके एंटनी और राजीव गौडा जैसे नेताओं का नाम लिया। जब वे कांग्रेस पार्टी द्वारा तैयार 'न्याय' की अवधारणा के बारे में बता रहे थे तो उन्होंने सबसे पहले मोदी का नाम ले दिया। इसके साथ ही दो बार पीएम भी बोला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने कहा, नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस अध्यक्ष ने रोजगार और किसानों की बात की। इस दौरान उन्होंने एक बार मोदी शब्द बोला। साथ ही राहुल ने पीएम शब्द का उच्चारण कर कहा, पीएम ने मनेरगा का मजाक उड़ाया है। हम किसानों के लिए अलग बजट बनाएंगे।

नीरव और मेहुल भी राहुल के भाषण में जगह पा गए

राहुल ने जब पीएम पर निशाना साधा तो उन्होंने नीरव मोदी और मेहुल चौकसी का नाम भी ले दिया। इसके बाद राहुल बोले, नरेंद्र मोदी सरकार ने शिक्षा का बजट घटाया है। भाजपा सरकार ने देश को बांटा है, जबकि कांग्रेस पार्टी लोगों को जोड़ने का काम करती है। नरेंद्र मोदी ने देश के सामने झूठे वादे किए हैं। 

मीडिया के सवालों के जवाब में राहुल ने कहा, नरेंद्र मोदी ने जीएसटी और नोटबंदी की है। उन्होंने सवाल के लहजे में एक उत्तर देते हुए फिर से दो बार मोदी का नाम लिया। कहा, नरेंद्र मोदी अपने दोस्त अंबानी को इतने लाख दे सकते हैं तो हम गरीबों को 72 हजार क्यों नहीं दे सकते।

नरेंद्र मोदी बार-बार छिप रहे हैं: राहुल

राहुल गांधी ने कहा, नरेंद्र मोदी बार-बार छिप रहे हैं। वे खुद को चौकीदार कहते हैं। ध्यान रहे, चौकीदार छुप सकता है, मगर भाग नहीं सकता। इस बार राहुल ने भाजपा का नाम लेते हुए कहा, ये कहते हैं कि किसानों का कर्जा माफ करना संभव नहीं है। कांग्रेस ने तीन राज्यों में यह कर दिखाया है। नरेंद्र मोदी डर से छिपने लगे हैं। मोदी डरे हुए हैं। मोदी भाग रहे हैं। राहुल यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने एक बार फिर मोदी का नाम लेकर कहा, नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय सुरक्षा पर मेरे साथ कभी भी बहस कर सकते हैं। आप यानी मोदी, प्रेस में आने से क्यों डरते हैं। हम नरेंद्र मोदी को चुनाव में हराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed