{"_id":"638ae554e8fc6130da3707be","slug":"congress-mallikarjun-kharge-on-ravan-row-bjp-trying-to-misuse-my-remarks-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Election: पीएम के खिलाफ 'रावण' टिप्पणी पर बोले खरगे, 51 सालों का अनुभव...व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Election: पीएम के खिलाफ 'रावण' टिप्पणी पर बोले खरगे, 51 सालों का अनुभव...व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करता
Sat, 03 Dec 2022 11:27 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:27 AM IST
सार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, भारतीय जनता पार्टी चुनावी लाभ के लिए उनकी टिप्पणी का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रही है। मैं नीतियों पर राजनीति करता हूं, व्यक्ति विशेष पर नहीं।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 'रावण' शब्द का इस्तेमाल करने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भाजपा के निशाने पर हैं। अपने इस बयान पर खरगे ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी चुनावी लाभ के लिए उनकी टिप्पणी का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन
खरगे ने कहा, कांग्रेस की राजनीति किसी एक व्यक्ति के खिलाफ या उसके बारे में नहीं है। हमारी राजनीति नीतियों को लेकर है। उन्होंने कहा, हम प्रदर्शन की राजनीति में विश्वास करते हैं, लेकिन भाजपा की राजनीतिक शैली में अक्सर लोकतंत्र की भावना का अभाव होता है।
विज्ञापन
एक व्यक्ति पर केंद्रति होती है भाजपा की राजनीति
इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की राजनीति हर जगह एक व्यक्ति विशेष पर केंद्रित होती है। वहीं, उन्होंने इशारों-इशारों में आम आदमी पार्टी को भाजपा की 'बी टीम' करार देते हुए हा कि आप किसी के इशारे पर कांग्रेस के वोटों को काटने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
मेरे पास 51 सालों का राजनीतिक अनुभव
खरगे ने कहा, मेरे पास 51 साल का संसदीय राजनीतिक अनुभव है। इसलिए मैं किसी व्यक्ति विशेष पर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करता। मैंने विकास, महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी के मुद्दों पर भाजपा सरकार की आलोचना की है।
क्या कहा था खरगे ने?
दरअसल, बीते दिनों अहमदाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा था कि पीएम मोदी हर चुनावों में लोगों को अपना चेहरा दिखाकर वोट मांगते हैं। आपके कितने चेहरे हैं, क्या आप रावण की तरह 100 सिर वाले हैं? खरगे के इस बयान के बाद भाजपा हमलावर हो गई और इसे प्रधानमंत्री मोदी और गुजरातियों का अपमान बताया।