Rajya Sabha: राज्यसभा में पीएम की गैरहाजिरी पर भड़के खरगे, बोले- संसद में होकर भी नहीं आए तो ये सदन का अपमान
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी की गैरमौजूदगी पर तीखा सवाल उठाते हुए कहा कि जब PM संसद परिसर में मौजूद हैं, तो उनका सदन में न आना संसद का अपमान है। गृह मंत्री शाह ने बताया कि PM अपने दफ्तर में हैं। विपक्ष ने इसे लेकर तीखा विरोध जताया और जवाब मिलने तक हंगामे के संकेत दिए।
विस्तार
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गैरहाजिरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि विपक्ष की मांग थी कि प्रधानमंत्री खुद संसद में आकर किसी अहम मुद्दे पर जवाब दें। लेकिन जब प्रधानमंत्री संसद परिसर में मौजूद हैं, फिर भी अगर वह सदन में नहीं आते, तो यह संसद का अपमान है। खरगे ने कहा कि हमने बार-बार मांग की कि प्रधानमंत्री खुद आकर जवाब दें। लेकिन वह आए नहीं। अगर प्रधानमंत्री संसद में रहकर भी सदन में नहीं आते, तो यह सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाना है।
इससे पहले, गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में जानकारी दी थी कि प्रधानमंत्री अपने कार्यालय में मौजूद हैं। उन्होंने यह बात तब कही जब विपक्ष बार-बार यह सवाल उठा रहा था कि प्रधानमंत्री जवाब क्यों नहीं दे रहे। विपक्ष का आरोप है कि सरकार अहम मुद्दों पर चर्चा से बच रही है और प्रधानमंत्री सवालों से दूरी बना रहे हैं। वहीं सरकार का कहना है कि मंत्रियों के माध्यम से जवाब देना भी प्रक्रिया का हिस्सा है। अब विपक्ष इस मुद्दे को लेकर और आक्रामक हो गया है और संसद में जवाब मिलने तक हंगामा जारी रखने के संकेत दिए हैं।
(खबर अपडेट हो रही है)