{"_id":"638e2f9cf82bce73b1032e6a","slug":"congress-major-reshuffle-kumari-selja-appointed-as-general-secretary-randhawa-gets-responsibility-of-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: कुमारी सैलजा को बनाया महासचिव, रंधावा को मिली राजस्थान की जिम्मेदारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: कुमारी सैलजा को बनाया महासचिव, रंधावा को मिली राजस्थान की जिम्मेदारी
Tue, 06 Dec 2022 02:11 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 06 Dec 2022 02:11 AM IST
सार
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन नियुक्तियों को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने पार्टी में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा को पार्टी का महासचिव नियुक्त कर दिया है। इसके साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ का प्रभारी भी नियुक्त किया गया है। कांग्रेस ने अजय माकन की जगह पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को राजस्थान का पार्टी प्रभारी बनाया है। राज्यसभा सदस्य शक्ति सिंह गोहिल को हरियाणा का पार्टी प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष सैलजा को पीएल पुनिया की जगह छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
पार्टी गुटबाजी से त्रस्त
सैलजा ने पीएल पुनिया की जगह ली, जबकि रंधावा ने राजस्थान में अजय माकन की जगह ली और गोहिल हरियाणा के प्रभारी के रूप में विवेक बंसल की जगह आए हैं। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ये बदलाव हुए हैं। दोनों राज्यों में वर्तमान में कांग्रेस का शासन है और नेतृत्व गुटबाजी से ग्रस्त है। पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक संदेश में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में ये नियुक्तियां की हैं।
इसमें कहा गया है कि पार्टी अजय माकन, पीएल पुनिया और विवेक बंसल के योगदान की सराहना करती है और उन्हें उनके संबंधित राज्यों के महासचिव और प्रभारियों के रूप में उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों से मुक्त करती है। आदेश में यह भी कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने गुरदीप सिंह सप्पल को प्रभारी, प्रशासन, पवन कुमार बंसल के साथ अटैच किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री बंसल वर्तमान में पार्टी के कोषाध्यक्ष हैं और प्रशासन का प्रभार भी संभाले हुए हैं।