{"_id":"5f41d6608ebc3e3ca6040185","slug":"congress-leader-tarun-gogoi-says-former-cji-ranjan-gogoi-might-be-the-cm-candidate-for-bjp-in-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता का दावा, असम में भाजपा के सीएम उम्मीदवार हो सकते हैं पूर्व सीजेआई गोगोई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस नेता का दावा, असम में भाजपा के सीएम उम्मीदवार हो सकते हैं पूर्व सीजेआई गोगोई
Sun, 23 Aug 2020 08:15 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 23 Aug 2020 08:15 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता तरुण गोगोई ने शनिवार को कहा कि भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) रंजन गोगोई अगले साल होने वाले असम विधानसभा चुनावों में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं।
विज्ञापन
पूर्व सीएम तरुण गोगोई ने मीडिया से कहा, ‘मैंने अपने सूत्रों से सुना है कि मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की सूची में रंजन गोगोई का नाम है। मुझे लगता है कि उन्हें असम का अगला मुख्यमंत्री उम्मीदवार प्रोजेक्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि पूर्व सीजेआई राज्यसभा जा सकते हैं, तो वे भाजपा के अगले 'संभावित' मुख्यमंत्री उम्मीदवार के तौर पर भी सहमत हो सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘यह सब राजनीति है। अयोध्या राम मंदिर मामले के फैसले को लेकर भाजपा रंजन गोगोई से खुश है। फिर उन्होंने राज्यसभा नामांकन स्वीकार करके धीरे-धीरे राजनीति में कदम रखा। कांग्रेस नेता ने पूछा कि उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता स्वीकार करने से मना क्यों नहीं किया? गोगोई ने आगे कहा कि वे आसानी से मानवाधिकार आयोग या अन्य अधिकार संगठनों के अध्यक्ष बन सकते थे। उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा है और इसीलिए उन्होंने नामांकन स्वीकार किया।’
यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई के खिलाफ जनहित याचिका को किया खारिज
पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि वह असम में कांग्रेस के अगले 'संभावित' मुख्यमंत्री उम्मीदवार नहीं होंगे। वे बदरुद्दीन अजमल के नेतृत्व वाले ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ), वामपंथी और क्षेत्रीय दलों सहित ‘महागठबंधन’ बनाने की वकालत कर रहे हैं ताकि भाजपा को सत्ता से उखाड़ कर फेंका जा सके।
गोगोई ने कहा, 'मैं राज्य का मुख्यमंत्री नहीं बनने वाला हूं। मैं मार्गदर्शक बनना चाहता हूं या सलाहकार के रूप में कार्य करना चाहता हूं। कांग्रेस में कई योग्य उम्मीदवार हैं जो कार्यभार संभाल सकते हैं।' उन्होंने कहा कि संभावित गठबंधन से किसी आम उम्मीदवार को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया जाना चाहिए।
हालांकि कांग्रेस के कई नेता, ज्यादातर ऊपरी असम बेल्ट से, एआईयूडीएफ के साथ गठबंधन में जाने के पार्टी के कदम का विरोध कर रहे हैं और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सामने अपनी नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं। उनका कहना है कि एआईयूडीएफ के साथ हाथ मिलाने से ऊपरी असम क्षेत्रों में कांग्रेस के वोट शेयर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, जहां चाय बागान समुदाय और देशी जनजाति के पास अधिकतम वोट हैं।