फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress leader rahul priyanka and sonia gandhi Sree Narayana Guru Samadhi program wayanad

Kerala: श्री नारायण गुरु समाधि कार्यक्रम में पहुंचे राहुल-प्रियंका-सोनिया, कहा- इंसानों के प्रति करुणा जरूरी

Sun, 21 Sep 2025 01:32 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड (केरल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड (केरल) Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 21 Sep 2025 01:32 PM IST
सार

Kerala: कांग्रेस के नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा श्री नारायण गुरु समाधि कार्यक्रम में वायनाड पहुंचे। इस दौरान प्रियंका ने कहा कि समानता और सभी प्राणियों के प्रति करुणा आज की राजनीति और समाज के लिए बहुत जरूरी हैं। वहीं, केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने समाधि दिवस पर गुरु को श्रद्धांजलि दी और याद दिलाया कि गुरु ने जातिवाद व अंधविश्वास के दौर में समाज को एक नई दिशा दी थी।

विज्ञापन
congress leader rahul priyanka and sonia gandhi  Sree Narayana Guru Samadhi program wayanad
सोनिया गांधी, राहुल गांधी - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई/एक्स

विस्तार

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड में एसएनडीपी योगम कलपेट्टा यूनियन हॉल में श्री नारायण गुरु समाधि कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं।
विज्ञापन


प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि समानता और सभी प्राणियों के प्रति करुणा जैसे विचार आज समाज में और राजनीति में बहुत जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि श्री नारायण गुरु को याद करना और आज उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना मेरे लिए सम्मान की बात है।
विज्ञापन

 

वहीं, केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने आज प्रसिद्ध सामाजिक सुधारक श्री नारायण गुरु की समाधि दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें समानता और न्याय के मार्गदर्शक बताया। मुख्यमंत्री ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि गुरु ने ऐसे समय में समाज का नेतृत्व किया जब जातिवाद और अंधविश्वास बहुत ज्यादा था और उन्होंने आधुनिक केरल की नींव रखी। विजयन ने कहा कि गुरु के संदेश आज भी जातिगत भेदभाव और सांप्रदायिक बंटवारे के खिलाफ लड़ाई को प्रेरित करते हैं।


उन्होंने जनता से केरल को एक ऐसा आदर्श समाज बनाने की अपील की, जहां हर कोई भाईचारे में रहे, और जाति या धर्म के आधार पर विवाद न हो। गुरु ने 19वीं और 20वीं सदी में समानता, एकता और मानव गरिमा का परचम बुलंद किया था।

(अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है...)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed