फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Rahul Gandhi wrote letter to PM Modi regarding the safety of Kashmiri Pandits

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा को लेकर की यह अपील

Fri, 03 Feb 2023 07:37 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 03 Feb 2023 07:37 PM IST
सार

राहुल गांधी ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पर आरोप लगाते हुए पीएम मोदी को लिखा कि 'अपनी सुरक्षा और परिवार की चिंताओं को लेकर गुहार लगा रहे कश्मीरी पंडितों को आज जब सरकार से हमदर्दी और अपनेपन की उम्मीद है तब उप-राज्यपाल जी द्वारा उनके लिए 'भिखारी' जैसे शब्दों का प्रयोग गैर-जिम्मेदाराना है।' 

विज्ञापन
Congress leader Rahul Gandhi wrote letter to PM Modi regarding the safety of Kashmiri Pandits
Rahul Gandhi - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने की अपील की है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ट्वीट करके इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि 'प्रधानमंत्री जी, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कश्मीरी पंडितों के प्रतिनिधिमंडल ने मुझसे मिलकर अपने दुखद हालात बताए। आतंकियों की टारगेटेड किलिंग के शिकार कश्मीरी पंडितों को बिना सुरक्षा गारंटी घाटी में जाने के लिए विवश करना निर्दयी कदम है। आशा है, आप इस विषय में उचित कदम उठाएंगे।'

विज्ञापन


 'घाटी में भय और निराशा का माहौल'
इस ट्वीट के साथ ही उन्होंने चिट्ठी को भी शेयर किया है। कांग्रेस नेता द्वारा शेयर की गई चिट्ठी दो फरवरी की है। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान कश्मीर घाटी से विस्थापित कश्मीरी पंडित समुदाय की ओर आकृष्ट कराया है। उन्होंने लिखा कि हाल के दिनों में घाटी में आतंकियों द्वारा की गई कश्मीरी पंडितों और अन्य लोगों की हत्या के कारण भय और निराशा का माहौल बन गया है। 
विज्ञापन

अपनी चिट्टी में कांग्रेस नेता ने लिखा कि 'पूरे भारत को प्रेम और एकता के सूत्र में पिरोने के लिए जारी भारत जोड़ो यात्रा के जम्मू पड़ाव में कश्मीरी पंडितों का एक प्रतिनिधि मंडल अपनी समस्याओं को लेकर मुझसे मिला। उन्होंने बताया कि सरकार के अधिकारी उन्हें कश्मीर घाटी वापस काम पर जाने के लिए मजबूर कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन




पीएम मोदी को दी यह सलाह
राहुल गांधी ने आगे लिखा है कि इन हालातों में सुरक्षा और सलामती की पक्की गारंटी के बिना उन्हें घाटी में काम पर जाने के लिए मजबूर करना एक निर्दयी कदम है। कांग्रेस नेता ने अपील करते हुए लिखा कि हालात के सुधरने और सामान्य होने तक सरकार इन कश्मीरी पंडित कर्मचारियों से अन्य प्रशासकीय व जनसुविधा के कार्यों में सेवाएं ले सकती है।


उपराज्यपाल पर लगाए आरोप
उन्होंने आगे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पर आरोप लगाते हुए लिखा कि 'अपनी सुरक्षा और परिवार की चिंताओं को लेकर गुहार लगा रहे कश्मीरी पंडितों को आज जब सरकार से हमदर्दी और अपनेपन की उम्मीद है तब उप-राज्यपाल जी द्वारा उनके लिए 'भिखारी' जैसे शब्दों का प्रयोग गैर-जिम्मेदाराना है।' 

इस मुद्दे पर पीएम मोदी से कार्रवाई की अपील करते हुए उन्होंने लिखा कि 'मैंने कश्मीरी पंडित भाइयों-बहनों को भरोसा दिया है कि उनकी चिंताओं व मांगों को आप तक पहुंचाने का पूरा प्रयास करूंगा। मुझे उम्मीद है कि यह सूचना मिलते ही आप इस बारे में उचित कदम उठाएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed