{"_id":"5f7e333599f2fc52d96ea23c","slug":"congress-leader-rahul-gandhi-says-that-pm-modi-should-break-silence-and-give-answers-to-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री चुप्पी तोड़ें और देश के सवालों के जवाब दें : राहुल गांधी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री चुप्पी तोड़ें और देश के सवालों के जवाब दें : राहुल गांधी
Thu, 08 Oct 2020 02:59 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 08 Oct 2020 02:59 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : Twitter @RahulGandhi
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुप्पी तोड़कर देश के सवालों के जवाब देने चाहिए। राहुल ने हिंदी में ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा हाल में अटल सुरंग के उद्घाटन पर कटाक्ष करते हुए लिखा, पीएम जी टनल में अकेले हाथ हिलाना बंद कीजिए। चुप्पी तोड़िये और देश के बहुत सारे सवाल हैं, उनका जवाब दीजिए।
विज्ञापन
राहुल ने अपने पंजाब दौरे का एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें उन्होंने मोदी को कई मुद्दे पर अपने सुझाव दिए हैं। उन्होंने मंगलवार को यह भी कहा था कि पीएम मोदी ने अपनी छवि बचाने के लिए भारत की 1,200 वर्ग किलोमीटर से ज्यादा जमीन चीन को सौंप दी।
विज्ञापन