{"_id":"668903781a252743b801342f","slug":"congress-leader-rahul-gandhi-manipur-visit-know-detail-news-in-hindi-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: जातीय हिंसा के बीच राहुल करेंगे मणिपुर का दौरा, राहत शिविरों में जाएंगे, पीसीसी नेताओं से भी मिलेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: जातीय हिंसा के बीच राहुल करेंगे मणिपुर का दौरा, राहत शिविरों में जाएंगे, पीसीसी नेताओं से भी मिलेंगे
Sat, 06 Jul 2024 02:13 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 06 Jul 2024 02:13 PM IST
सार
मणिपुर में जारी जतीय हिंसा के बीच कांग्रेस संसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आठ जुलाई को राज्य का दौरा करेंगे। वह राहत शिविरों में जाएंगे और पीसीसी नेताओं से मुलाकात भी करेंगे।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : ANI
विस्तार
मणिपुर में जारी जतीय हिंसा के बीच कांग्रेस संसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आठ जुलाई को राज्य का दौरा करेंगे। वह राहत शिविरों में जाएंगे और पीसीसी नेताओं से मुलाकात भी करेंगे। बता दें कि मणिपुर में पिछले एक साल से ही जातीय हिंसा जारी है।
दरअसल, मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में पिछले साल तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं। राज्य में तब से अब तक कम से कम 160 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। हिंसा में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।