फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Rahul Gandhi addressed a gathering in Warangal Telangana news in Hindi

वारंगल में बोले राहुल गांधी: योग्यता के आधार पर देंगे चुनाव में टिकट, सरकार बनी तो माफ करेंगे किसानों का कर्ज

Fri, 06 May 2022 08:44 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वारंगल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वारंगल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 06 May 2022 08:44 PM IST
सार

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को यह पता था कि तेलंगाना राज्य बनाने से हमें नुकसान होगा, लेकिन फिर भी वह राज्य के लोगों के साथ खड़ी रही थी।

विज्ञापन
Congress leader Rahul Gandhi addressed a gathering in Warangal Telangana news in Hindi
राहुल गांधी - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को तेलंगाना के वारंगल में एक जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि चुनावों में कांग्रेस पार्टी योग्यता के आधार पर टिकट देगी। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने ताकतवर या कितने बड़े हैं। अगर आप गरीबों, किसानों के साथ नहीं हैं तो आपको कांग्रेस का टिकट नहीं मिलेगा।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने आगे कहा कि तेलंगाना के सपने को पूरा करने के लिए लोगों ने अपना खून और आंसू बहाए और इस सपने के लिए जंग लड़ी। हम भी आपके साथ खड़े थे। कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी ने यह जानते हुए भी कि हमें इसका नुकसान होगा, यहां के लोगों को एक नया राज्य दिया।
विज्ञापन


पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में किसानों की विधवाएं रो रही हैं। ऐसी हजारों महिलाएं हैं जिनके पतियों ने आत्महत्या कर ली है, यह किसकी जिम्मेदारी है? गांधी ने कहा कि हम चुनावों में टीआरएस को बाहर का रास्ता दिखाएंगे। कांग्रेस और टीआरएस के बीच सीधी जंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केसीआर राजा की तरह कर रहे व्यवहार : राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टीआरएस से गठबंधन से इनकार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी प्रमुख के चंद्रशेखर राव सीएम की जगह राजा की तरह व्यवहार कर रहे हैं। किसानों की रैली ‘रायथू संघर्ष सभा’ को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि तेलंगाना में जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनेगी किसानों के दो लाख रुपये तक के कर्ज माफ कर दिए जाएंगे और किसानों को उचित न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाएगा।

'सरकार बनी तो किसानों का दो लाख तक का कर्ज माफ करेंगे'
कांग्रेस नेता ने कहा कि जिस व्यक्ति ने तेलंगाना के स्वप्न को बर्बाद कर दिया, युवाओं और गरीबों से लाखों-करोड़ों रुपये लूटे, उसे हम माफ नहीं करेंगे। तेलंगाना के किसानों को डरने की जरूरत नहीं है। हमारी सरकार बनते ही उनका दो लाख रुपये तक का कृषि कर्ज माफ किया जाएगा। 

इसके साथ ही राहुल गांधी ने तेलंगाना के किसानों के लिए सही एमएसपी (न्यूनतन समर्थन मूल्य) लागू करने का वादा भी किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के कुछ समय के अंदर ही इस काम को पूरा किया जाएगा। आपके मुख्यमंत्री (के चंद्रशेखर राव) किसानों की बात नहीं सुनते। वह दो-तीन पूंजीपतियों के लिए काम करते हैं।


राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा जानती है कि कांग्रेस उनके साथ कभी कोई समझौता नहीं करेगी। इसीलिए यह तेलंगाना में टीआरएस की सरकार चाहती है। यह सबूत है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री मनमाना पैसा चोरी कर सकते हैं और भाजपा उनके खिलाफ ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) को नहीं भेजती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed