Bihar Results: कांग्रेस के लिए AIMIM क्यों बनी चुनौती? अहमद पटेल की बेटी ने भी अलापा 'वोट चोरी' का राग
Bihar election Results: बिहार विधानसभा चुनाव में एमआईएम के बेहतर और कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन पर कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, 'मुस्लिम वोट बैंक को हल्के में लिया जाता है। इसलिए जब भी उन्हें तीसरा विकल्प मिलता है, वे उसी की ओर झुक जाते हैं।'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह भी पढ़ें - Bihar Election Results: बिहार में पार्टी के प्रदर्शन पर कांग्रेस का मंथन, राहुल गांधी-खरगे समेत नेता रहे मौजूद
पार्टी के नेतृत्व प्रक्रिया पर उठाए सवाल
इस दौरान पार्टी के नेतृत्व प्रक्रिया पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मुस्लिम मतदाताओं को वर्षों से 'स्वाभाविक वोट बैंक' मानकर चलने की गलती की है। उन्होंने कहा कि टिकट बंटवारे में देरी हुई और यह फैसला भी सही तरीके से नहीं लिया गया। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि संगठन को मजबूत करने और जवाबदेही तय करने पर पार्टी ने ध्यान नहीं दिया।
#WATCH | Delhi | On AIMIM putting up a tough fight to Congress in the Bihar elections, Congress leader Mumtaz Patel says, "The Muslim vote bank is taken for granted. So whenever they get a third option, they lean towards that. Too little, too late happened in terms of ticket… pic.twitter.com/LpEXycy9Gn
— ANI (@ANI) November 15, 2025
कांग्रेस के प्रदर्शन पर मुमताज पटेल की पीड़ा
चुनाव नतीजों पर उन्होंने कांग्रेस की आंतरिक कार्यप्रणाली पर बड़े आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार, पार्टी में प्रतिभा है, पर उसे मौका नहीं मिलता हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में बेहद प्रतिभाशाली लोग हैं, लेकिन इन्हें न पहचानने की वजह से पार्टी बार-बार हारती है। बार-बार वही लोग जिम्मेदारी पाते हैं जो पहले भी असफल रहे हैं।
'राहुल गांधी अकेले क्या-क्या करेंगे?'
मुमताज पटेल के अनुसार, राहुल गांधी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन पार्टी का पूरा बोझ उन पर डाल देना सही नहीं। उनकी टीम पहले से सक्रिय नहीं होती, इसलिए कई 'छेड़छाड़' (ईवीएम से छेड़छाड़) और 'गड़बड़ियों' (मतदाता सूची में गड़बड़ी) का पता समय पर नहीं लगता।
#WATCH | Delhi: On party's performance in Bihar elections, Congress leader Mumtaz Patel says, "...When we know that we are fighting a system like this, which is so powerful, who have complete control, then obviously the Congress party will have to be alert. Those familiar with… pic.twitter.com/ffv02Faxtv
— ANI (@ANI) November 15, 2025
'अगर सिस्टम भ्रष्ट है, तो चुनाव का बहिष्कार करें'
इस दौरान उन्होंने चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि विपक्ष एक ऐसे सिस्टम से लड़ रहा है, जिसके पास सत्ता, संसाधन और पूरा सरकारी ढांचा है। उन्होंने 'एसआईआर में गड़बड़ी' और 'वोट चोरी' का आरोप दोहराया। उनका सुझाव है कि यदि चुनावी प्रक्रिया पारदर्शी न हो, तो पूरा विपक्ष मिलकर चुनाव बहिष्कार पर विचार करे।
यह भी पढ़ें - PM मोदी के बयान पर बंगाल में सियासी बवाल: TMC बोली- 'भ्रम में मत रहें', BJP ने कहा- इशारा हो गया है
'फिर से जीतना होगा जनता का भरोसा'
उन्होंने यह भी कहा, कांग्रेस को अपनी खोई हुई साख वापस पाने के लिए जनता के बीच भरोसा बनाना होगा। कांग्रेस के असली जमीनी कार्यकर्ता न तो सुने जाते हैं और न ही उन्हें कोई जिम्मेदारी दी जाती है। पार्टी में लोकतंत्र की बात होती है, लेकिन निर्णय कुछ लोगों के हाथों में सिमटा हुआ है।