Congress: अध्यक्ष पदभार संभालने से पहले खरगे ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि, पूर्व पीएम से भी की मुलाकात
राष्ट्रपति स्मारक पर कांग्रेस नेता अजय माकन, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख अनिल चौधरी और युवा कांग्रेस प्रमुख श्रीनिवास बीवी समेत अन्य नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।
विस्तार
कांग्रेस ने किया ट्वीट
कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा, "नवनिर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष खरगे जी आज शपथ लेने से पहले राजघाट पहुंचे और पूज्य बापू को श्रद्धांजलि दी। महात्मा गांधी द्वारा दिखाया गया मार्ग न केवल कांग्रेस, बल्कि देश और दुनिया का आज भी मार्गदर्शन कर रहा है।
पूर्व प्रधानमंत्री से की मुलाकात
कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री और पार्टी की बागडोर निवर्तमान प्रमुख सोनिया गांधी एआईसीसी मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में खरगे को औपचारिक रूप से चुनाव प्रमाण पत्र सौंपेंगी। खरगे ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की थी।
पदभार समारोह के दौरान कांग्रेस के नेता रहेंगे मौजूद
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में सुबह 10:30 बजे खरगे पदभार संभालेंगे। इस दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे। कर्नाटक के दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले खरगे ने शशि थरूर को चुनाव में हराया था।
कांग्रेस के नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्री @Kharge जी ने आज शपथ से पहले राजघाट पहुंचकर पूज्य बापू के चरणों में शीश नवाया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
— Congress (@INCIndia) October 26, 2022
महात्मा गांधी का दिखाया मार्ग न केवल कांग्रेस, बल्कि देश और दुनिया का मार्गदर्शन आज भी कर रहा है।#CongressPresidentKharge pic.twitter.com/g4VsQoqqTd