टुकड़े-टुकड़े गैंग वह है जो समाज में दहशत पैदा करता है: कपिल सिब्बल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल सोमवार को कहा कि असली ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ वह है जो नीतियों के माध्यम से समाज में दहशत पैदा करता है, किसानों से नहीं। सिब्बल ने ट्वीट किया, 'प्रधानमंत्री जी, असली टुकडे़-टुकडे़ गैंग कौन है? जो प्रत्येक नागरिक को दो नजरिये से देखता है, वह जो समाज में घृणा फैलाता है, वह जो नीतियों के माध्यम से समाज में दहशत का कारण बनता है, वह जो गोडसे की प्रशंसा करता है। हमारे किसान नहीं।'
इससे पहले कांग्रेस नेता ने किसान आंदोलन को लेकर पीएम मोदी की आलोचना करते हुए कहा था कि मोदी 2014 से आप कह रहे हैं, आपने सब कुछ कहा, लेकिन कभी सुना नहीं।
Mr Minister
— Kapil Sibal (@KapilSibal) December 14, 2020
असली टुकड़े टुकड़े गैंग कौन हैं :
जो हर नागरिक को दो नज़रों से देखते हैं
जो समाज में नफ़रत फैलाते हैं
जो नीतियों से समाज में दहशत फैलाते हैं
जो गोडसे की प्रशंसा करते हैं
हमारे किसान नहीं !