फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Leader Jairam Ramesh hints to oppose delhi Services Ordinance in parliament Monsoon Session

Opposition: विपक्ष की बैठक से पहले अध्यादेश विवाद पर कांग्रेस ने दिए यह संकेत, केजरीवाल को खुश करने की कोशिश

Sun, 16 Jul 2023 05:01 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 16 Jul 2023 05:01 AM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने शनिवार को संकेत दिए कि कांग्रेस केजरीवाल सरकार के साथ है। इससे पहले जयराम सोनिया गांधी के आवास पर आयोजित कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक में शामिल हुए थे। बैठक में आगामी संसद के मानसून सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
Congress Leader Jairam Ramesh hints to oppose delhi Services Ordinance in parliament Monsoon Session
Congress Leader Jairam Ramesh - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

विपक्षी एकता की दूसरी बैठक से पहले कांग्रेस ने बड़ा फैसला किया है। कांग्रेस ने संकेत दिए हैं कि वह अध्यादेश विवाद में आम आदमी पार्टी का साथ दे सकती है। कांग्रेस का कहना है कि वह केंद्र सरकार द्वारा राज्यपालों के माध्यम से संघीय ढांचे पर किए जा रहे हमले के मुद्दे को संसद में उठाएगी। 

विज्ञापन

इन मुद्दों पर बहस करेगी कांग्रेस
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने शनिवार को संकेत दिए कि कांग्रेस केजरीवाल सरकार के साथ है। इससे पहले जयराम सोनिया गांधी के आवास पर आयोजित कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक में शामिल हुए थे। बैठक में आगामी संसद के मानसून सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा हुई। बता दें, 20 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू होगा। जयराम रमेश ने बैठक के बाद बताया कि केंद्र सरकार द्वारा राज्यपालों के माध्यम से संघीय ढांचे पर किए जा रहे हमले को हम संसद में उठाएंगे। इसके अलावा कांग्रेस मणिपुर हिंसा, बालासोर ट्रेन हादसा, जीएसटीएन और मुद्रास्फीति मामले में सरकार को संसद में घेरेगी।

विज्ञापन

बैठक से पहले संकेत देना अहम
रमेश ने कहा कि हमारे पास पांच-छह बड़े मुद्दे हैं। इन्हीं मुद्दों पर हम निश्चित रूप से संसद के दोनों सदनों में बहस करेंगे। केंद्र द्वारा नियुक्त लोग संघीय ढांचे पर हमले कर रहे हैं। कांग्रेस इसके खिलाफ हमेशा लड़ती रही है। चाहे संसद हो या ससंद के बाहर कांग्रेस हमेशा इन मुद्दों को उठाती है। हालांकि, जानकारों का कहना है कि विपक्षी एकता की पहली बैठक से केजरीवाल इसलिए नाराज हो गए थे क्योंकि उनका कहना था कि वह अध्यादेश विवाद में कांग्रेस अपना रुख स्पष्ट करे। विपक्षी एकता की दूसरी बैठक में केजरीवाल शामिल होते या नहीं यह इसपर निर्भर करता था कि कांग्रेस क्या रुख अपनाती है। बैठक से पहले कांग्रेस ने अप्रत्यक्ष रूप से केजरीवाल के समर्थन की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा था- समर्थन नहीं तो बैठक से बनाएंगे दूरी  
विपक्षी दलों की पटना में बैठक के बाद आप के समन्वयक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया था कि अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेस उसका समर्थन नहीं करती है, तो वह अगली बैठक में शामिल नहीं होंगे। अगली बैठक 17 और 18 जुलाई को बंगलूरू में प्रस्तावित है।

बैठक की तैयारियों का लिया जायजा
कर्नाटक में आयोजित होने वाली विपक्षी एकता की बैठक की तैयारियों का राज्य प्रभारी और कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने निरीक्षण किया। उन्होंने सीएम कार्यालय में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और गृहमंत्री परमेश्वर के साथ बैठक की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed