फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Leader Gaurav Gogoi to Head Assam Congress Election Panel Ahead of Assembly Polls

Assam Election 2026: गौरव गोगोई होंगे असम कांग्रेस के विधानसभा चुनाव पैनल के अध्यक्ष, 35 सदस्यीय कमेटी का गठन

Tue, 03 Feb 2026 10:31 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 03 Feb 2026 10:31 PM IST
सार

असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने चुनावी मोर्चे को मजबूत करने के लिए 35 सदस्यीय प्रदेश चुनाव पैनल का गठन कर दिया है। इस पैनल की कमान राज्य कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई को सौंपी गई है। पार्टी का उद्देश्य भाजपा को सत्ता से हटाकर असम में वापसी करना है। 

विज्ञापन
Congress Leader Gaurav Gogoi to Head Assam Congress Election Panel Ahead of Assembly Polls
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई। - फोटो : एक्स/@INCIndia/वीडियो ग्रैब

विस्तार

असम विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने प्रदेश चुनाव समिति का गठन कर दिया है और इसे गौरव गोगोई को अध्यक्ष बनाया गया है। यह समिति कुल 35 सदस्यों की है, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता जैसे देबबृता सैइकिया, राकिबुल हुसैन, प्रद्युत बोरदोलोई, भूपेन कुमार बोरा, रिपुन बोरा, पबन सिंह घटोवार, वाजिद अली चौधरी, रोसिलिना तिर्की, जाकिर हुसैन सिकदर, प्रदीप सरकार और अरुण दत्त मजूमदार शामिल हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस ने कहा कि इस समिति में असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन), सभी फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन के प्रमुख, अनुसूचित जाति (एससी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अल्पसंख्यक, आदिवासी कांग्रेस विभाग और टी-गार्डन सेल के अध्यक्ष भी शामिल होंगे। असम कांग्रेस का मकसद भाजपा की सरकार को चुनौती देना और सत्ता में वापसी करना है। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी ने रणनीतिक तैयारी शुरू कर दी है और इस पैनल को चुनावी संचालन और प्रचार के लिए जिम्मेदार बनाया गया है।
विज्ञापन


100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
गौरतलब है कि असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने बीते 28 दिसंबर को कहा था कि उनकी पार्टी अगले साल होने वाले असम विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाकी सीटें गठबंधन सहयोगियों के लिए छोड़ी जाएंगी। बता दें, राज्य विधानसभा में कुल 126 सीट हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मौजूदा समीकरण?
बता दें कि 126 सदस्यों वाली विधानसभा में अभी भाजपा के पास 64 सीटें हैं, जबकि सहयोगी अगप के पास नौ, यूपीपीएल के पास सात और बीपीएफ के पास तीन विधायक हैं। वहीं विपक्ष कांग्रेस के पास 26 सीटें, एआईयूडीएफ के पास 15, सीपीआई(एम) के पास एक और एक निर्दलीय विधायक है। 

अन्य वीडियो:-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed