{"_id":"5a013c7d4f1c1baf678b9d36","slug":"congress-leader-former-pm-manmohan-singh-will-address-businessmen-on-gst-and-other-issues","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुजरात चुनाव: मनमोहन सिंह आज पहुंचेंगे गुजरात, नोटबंदी और GST पर कर सकते हैं करारा वार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात चुनाव: मनमोहन सिंह आज पहुंचेंगे गुजरात, नोटबंदी और GST पर कर सकते हैं करारा वार
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को चारों तरफ से घेरने की पूरी तैयारी कर चुकी है। इस कड़ी में जहां कल यानी 8 नवंबर को देशभर में विपक्षी पार्टियां ब्लैक डे मनाने की घोषणा कर चुकी है, वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मंगलवार को गुजरात पहुंचकर एक ओर जहां व्यापारियों से जीएसटी सहित कई विषयों पर बात करेंगे वहीं मोदी को उनके ही गढ़ में नोटबंदी के मामले में घेरेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि मनमोहन सिंह इस मौके पर व्यापारियों से राज्य और देश की बिगड़ी अर्थव्यवस्था और व्यापार से जुड़े मुद्दों पर भी बात करेंगे।
पूर्व प्रधानमंत्री गुजरात का दौरा उस दौरान कर रहे हैं जब देश के व्यापारी जीएसटी और नोटबंदी मामले में उलझे हुए हैं। 8 नवंबर को नोटबंदी की बरसी मनाने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी सूरत पहुंच रहे हैं। व्यापारियों से मुलाकात के बाद सिंह गुजरात चुनाव के मद्देनजर मीडिया से भी बात करेंगे। बता दें कि ज्यों ज्यों गुजरात में चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं पूरे राज्य में चुनाव प्रचार की आंधी जोर-शोर से चल रही है।
देश के सारे दिग्गज नेताओं ने गुजरात के विभिन्न शहरो में डेरा डाल रखा है। पार्टी प्रवक्ता के मुताबिक यह कार्यक्रम सरदार पटेल मेमोरियल द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: कांग्रेस गुजरात में मोदी की आर्थिक मोर्चे पर घेराबंदी करेगी

manmohan singh
वहीं ऐसा भी माना जा रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री जो एक अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ भी हैं वो नोटबंदी और जीएसटी के इंप्लीमेंटेशन से जुड़े कई प्रभावों के विषय में व्यापारियों से बात करेंगे। कांग्रेस का मानना है कि नोटबंदी के बाद जीएसटी लागू से होने से गुजरात में सबसे अधिक व्यापारी प्रभावित हुए हैं।
नोटबंदी के बाद गुजरात का कपड़ा उद्योग बुरी तरह से चौपट हुआ है। खासकर छोटे और मझोले व्यापारियों के साथ असंगठित कामगारों को अर्थिक चोट लगी है। कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मोदी के खिलाफ नोटबंदी और जीएसटी ही कारगर मुद्दे दिख रहे हैं जिस पर घेराबंदी करना चाहती है।
गुजरात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह राज्य है और यह चुनाव उनके लिए और बीजेपी के लिए नाक का सवाल बना हुआ है। गुजरात में दो चरणों में 9 और 14 दिसंबर को विधानसभा के चुनाव होने हैं।