फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader CM Ibrahim tenders his resignation Sonia Gandhi Congress Working Committee meeting tomorrow 

अंतर्कलह: कांग्रेस नेता सीएम इब्राहिम ने छोड़ी कांग्रेस, पांच राज्य के परिणाम को लेकर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक कल

Sat, 12 Mar 2022 07:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 12 Mar 2022 07:35 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और एक समय देवगोडा के करीबी माने जाने वाले इब्राहिम वर्ष 2008 में कांग्रेस में आए थे। कुछ दिन से वे पार्टी और सिद्धारमैया से नाराज थे। उनके जद(एस) में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

विज्ञापन
Congress leader CM Ibrahim tenders his resignation Sonia Gandhi Congress Working Committee meeting tomorrow 
सीएम इब्राहिम - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एमएलसी सीएम इब्राहिम ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने जनता दल (एस) में जाने की इच्छा जताई है। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगोडा और अन्य नेताओं से चर्चा के बाद वे इस संबंध में घोषणा करेंगे। देवगोडा ने भी पार्टी में चर्चा के बाद इस पर निर्णय लेने की बात कही है।

विज्ञापन


मीडिया से इब्राहिम ने कहा कि मैंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पार्टी छोड़ने का पत्र भेजा है। एमएलसी पद छोड़ने का पत्र नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया को भेजा है। वे इसे दाखिल कर स्वीकार कर सकते हैं। ऐसा मैंने इसलिए किया, क्योंकि मेरे इस्तीफे से विधान परिषद में भाजपा का बहुमत होगा और वह लंबित धर्मांतरण विरोधी बिल पास करा लेगी।
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री और एक समय देवगोडा के करीबी माने जाने वाले इब्राहिम वर्ष 2008 में कांग्रेस में आए थे। कुछ दिन से वे पार्टी और सिद्धारमैया से नाराज थे। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के बीके हरिप्रसाद को विधान परिषद में नेता विपक्ष नियुक्त करने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। इस पद पर उनकी निगाह थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 



इस बीच कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक कल शाम 4 बजे दिल्ली में AICC कार्यालय में होगी, जिसमें 5 राज्यों में चुनावी हार और वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा होगी। इससे पहले कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को सुबह 10.30 बजे एक अहम बैठक करेंगी। मीटिंग 10 जनपथ पर बुलाई गई है। इसमें पार्टी के संसदीय रणनीति समूह से जुड़े लोग शामिल होंगेद्ध

दरअसल, पांच राज्यों में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद कांग्रेस के अंदर संगठन में बदलाव और सुधार के लिए फिर से आवाज उठने लगी है। जी-23 यानी असंतुष्ट नेताओं के समूह ने पार्टी की मौजूदा हालत चिंताजनक बताया है। जी-23 समूह के नेताओं ने शुक्रवार को दिल्ली में गुलाम नबी आजाद के आवास पर बैठक भी की थी। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान कुछ नेताओं का मानना था कि कांग्रेस कार्यसमिति में नहीं जाना चाहिए, क्योंकि इसमें गंभीर मुद्दों पर चर्चा नहीं होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed