फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Bhatti Vikramarka covered more than 1100 kilometres Padayatra in Telangana

Telangana: कांग्रेस नेता भट्टी ने तेलंगाना में 1100 किमी पैदल यात्रा पूरी की, बीआरएस सरकार साधा निशाना

Wed, 21 Jun 2023 08:21 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 21 Jun 2023 08:21 PM IST
सार

भट्टी विक्रमार्क की यात्रा में कई राज्य के कांग्रेसी नेता शामिल हुए और उनके साथ चले। इस पदयात्रा के दौरान बड़े पैमाने पर सार्वजनिक बैठकें आयोजित की गई जिसमें दावा किया गया है कि हर एक सभा में एक लाख से ज्यादा लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Congress leader Bhatti Vikramarka covered more than 1100 kilometres Padayatra in Telangana
भट्टी विक्रमार्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को देखते हुए तेलंगाना में कांग्रेस विधायक दल के नेता भट्टी विक्रमार्क ने लोगों से जुड़ने के लिए पदयात्रा (पीपुल्स मार्च) शुरू की है। भट्टी ने अपनी यात्रा 16 मार्च को शुरू की थी और अब तक यह यात्रा 1100 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुकी है और इस महीने की 24 तारीख को भट्टी सड़क पर चलते हुए 100 दिन पूरे कर लेंगे।

विज्ञापन


भट्टी विक्रमार्क की यात्रा में कई राज्य के कांग्रेसी नेता शामिल हुए और उनके साथ चले। इस पदयात्रा के दौरान बड़े पैमाने पर सार्वजनिक बैठकें आयोजित की गई जिसमें दावा किया गया है कि हर एक सभा में एक लाख से ज्यादा लोग उपस्थित रहे। यात्रा आदिलाबाद के पिपरी गांव से शुरू होकर तेलंगाना राज्य में 15 जिलों, 33 निर्वाचन क्षेत्रों और लगभग 800 गांवों से होकर गुजरी है।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पहली सभा के मुख्य अतिथि थे, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दूसरी बैठक में भाग लिया। पैदल चल रहे भट्टी हजारों लोगों से मिल रहे हैं और उनकी बातें सुन रहे हैं, जिनमें आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक, किसान, बेरोजगार युवा, कोयला खदान के कारीगर, बुनकर, छात्र आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भट्टी ने अपनी पदयात्रा के दौरान मनचेरियल में श्रीपदा येलमपल्ली परियोजना का दौरा किया और रामागुंडम, धर्मपुरी, हुजुराबाद, हुस्नाबाद, वर्धनपेटा निर्वाचन क्षेत्रों का भी दौरा किया जहां मौसम के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है, वहां उन्होंने किसानों को सांत्वना दी। साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्रों के निमंत्रण पर काकतीय विश्वविद्यालय का दौरा किया और उनके साथ बातचीत की।


वहीं कांग्रेस नेता भट्टी अपनी यात्रा के दौरान तेलंगाना में बीआरएस सरकार पर खूब निशाना साध रहे हैं।  तेलंगाना कांग्रेस के प्रभारी माणिक राव ठाकरे सहित कई कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि भट्टी की यात्रा तेलंगाना में कांग्रेस की जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed