फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress leader adhir ranjan says he will apologize to president murmu not these pakhandi

President Row: 'पाखंडियों से नहीं, राष्ट्रपति से माफी मांगूंगा', अधीर रंजन ने भाजपा पर लगाया यह आरोप

Thu, 28 Jul 2022 05:00 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 28 Jul 2022 05:00 PM IST
सार

कांग्रेस के लोकसभा में नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर दिए गए बयान के क्रम में भाजपा पर राई का पहाण बनाने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरी तरफ राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने और अपनी टिप्पणी के लिए लिखित स्पष्टीकरण देने के लिए एक नोटिस भेजा है। 
 

विज्ञापन
congress leader adhir ranjan says he will apologize to president murmu not these pakhandi
अधीर रंजन चौधरी। - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के लोकसभा में नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर दिए गए बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी तेज है। इसी बीच, गुरुवार को एक बार फिर अधीर रंजन चौधरी ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अपने बयान के लिए वे राष्ट्रपति मुर्मू (President Draupadi Murmu) से माफी मांग लेंगे, लेकिन इन पाखंडियों से माफी नहीं मांगेंगे। उन्होंने भाजपा पर इस मुद्दे पर 'राई से पहाड़' बनाने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन

 

एनसीडब्ल्यू ने पेश होने को कहा
वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी चौतरफा घिरते नजर आ रहे हैं। भाजपा के बाद अब राष्ट्रीय महिला आयोग और 12 राज्य महिला आयोगों ने गुरुवार को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान को लेकर उनकी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि चौधरी की यह टिप्पणी बेहद अपमानजनक और सेक्सिस्ट है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ट्विटर पर कहा कि उन्हें सम्मन भेज रहा है। उन्होंने कहा कि 12 राज्य आयोगों में आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा के आयोग शामिल हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने और अपनी टिप्पणी के लिए लिखित स्पष्टीकरण देने के लिए एक नोटिस भेजा है। इस मामले में सुनवाई 3 अगस्त को सुबह 11:30 बजे निर्धारित की गई है। एनसीडब्ल्यू ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी इस मामले में हस्तक्षेप करने और अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ उनकी अपमानजनक टिप्पणी के लिए उचित कार्रवाई करने के लिए लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा ने कांग्रेस और चौधरी के खिलाफ खोला मोर्चा
दरअसल, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया था। उनके इस बयान के बाद बीजेपी ने कांग्रेस और अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इसे लेकर कांग्रेस पर हमला करते हुए उसे आदिवासी विरोधी, महिला विरोधी और गरीब विरोधी बताया। बीजेपी ने इस मामले में सोनिया गांधी से माफी की मांग की है। 

कांग्रेस नेता ने भाजपा पर लगाया आरोप
वहीं, इस मामले में गुरुवार को अधीर रंजन चौधरी ने बीजेपी पर राई का पहाण बनाने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस शब्द का इस्तेमाल केवल एक बार गलती से किया गया था और मैनें कभी भी राष्ट्रपति का अपमान करने का इरादा नहीं किया। अधीर रंजन ने आगे कहा कि "मैं एक बंगाली हूं और हिंदी का अभ्यस्त नहीं हूं। मैंने गलती की, मैं सहमत हूं।" कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने परसों राष्ट्रपति से समय मांगा है और अगर वह उनकी अनजाने टिप्पणियों से आहत हुई हैं तो वह उनसे माफी मांगेंगे। कांग्रेस नेता ने भाजपा का जिक्र करते हुए कहा, 'मैंने राष्ट्रपति से समय मांगा है और उनसे माफी मांगूंगा, लेकिन इन 'पखंडियों' से नहीं। 

मैं राष्ट्रपति के अपमान का सोच भी नहीं सकता 
अधीर रंजन चौधरी ने आज एक बयान जारी कर कहा, 'मैं राष्ट्रपति का अपमान करने के बारे में सोच भी नहीं सकता। यह सिर्फ एक गलती थी। अगर राष्ट्रपति को बुरा लगा तो मैं व्यक्तिगत रूप से उनसे मिलूंगा और माफी मांगूंगा। वे चाहें तो मुझे फांसी दे सकते हैं। मैं सजा भुगतने को तैयार हूं लेकिन उन्हें (सोनिया गांधी) इसमें क्यों घसीटा जा रहा है? चौधरी के अनुसार, भाजपा के पास कांग्रेस के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वह कांग्रेस के खिलाफ "मसाला" ढूंढ रही है। चौधरी ने कहा, "मुद्दे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। देश की सर्वोच्च कुर्सी को नीचा दिखाने का मेरा कतई इरादा नहीं है।"

स्पीकर से किया स्पष्टीकरण का अवसर देने का आग्रह
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने स्पीकर ओम बिड़ला से आग्रह किया है कि वह उन्हें सदन में स्पष्टीकरण देने का अवसर दें। इस बारे में उन्होंने स्पीकर को पत्र लिखा है। चौधरी उन पर लगे आरोप को लेकर अपना पक्ष रखना चाहते हैं। 


सोनिया गांधी मांगें माफी : भाजपा
चौधरी की टिप्पणी को लेकर लोकसभा में आज भारी हंगामा हुआ। भाजपा सदस्यों ने अशोभनीय टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ सोनिया गांधी को भी माफी मांगने को कहा। भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि  सोनिया गांधी, आपने द्रौपदी मुर्मू के अपमान को मंजूरी दी। सोनिया जी ने सर्वोच्च संवैधानिक पद पर महिला के अपमान को मंजूरी दी। भारी हंगामा के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित करना पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed