फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Adhir Ranjan Chowdhury says new Constitution doesn't have the words socialist secular

संसद: नए भवन में प्रवेश करते वक्त मिली संविधान की प्रति से समाजवादी-धर्मनिरपेक्ष शब्द गायब, कांग्रेस का आरोप

Wed, 20 Sep 2023 08:40 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 20 Sep 2023 08:40 AM IST
सार

चौधरी ने कहा की संविधान की जो नई प्रतियां 19 सितंबर को हमें दी गईं, जिन्हें हमने अपने हाथों में पकड़कर नए संसद भवन में प्रवेश किया, उसकी प्रस्तावना में 'सोशलिस्ट सेक्युलर यानी समाजवादी धर्मनिरपेक्ष' शब्द नहीं है।

विज्ञापन
Congress leader Adhir Ranjan Chowdhury says new Constitution doesn't have the words socialist secular
adhir ranjan

विस्तार

संसद के विशेष सत्र के तीसरे दिन यानी आज महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा भी होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि हंगामा हो सकता है। हालांकि, इस बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने नई संसद में मिली संविधान की कॉपी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस संविधान में समाजवादी-धर्मनिरपेक्ष शब्द नहीं है।

विज्ञापन

संशोधन के बाद जोड़े गए थे शब्द
चौधरी ने कहा की संविधान की जो नई प्रतियां 19 सितंबर को हमें दी गईं, जिन्हें हमने अपने हाथों में पकड़कर नए संसद भवन में प्रवेश किया, उसकी प्रस्तावना में 'सोशलिस्ट सेक्युलर यानी समाजवादी-धर्मनिरपेक्ष' शब्द नहीं है। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि ये शब्द सन् 1976 में एक संशोधन के बाद जोड़े गए थे, लेकिन अगर आज कोई हमें संविधान देता है और उसमें ये शब्द नहीं हैं, तो यह बहुत चिंता का विषय है। नेता ने कहा कि उन्होंने यह राहुल गांधी को भी दिखाया। 

विज्ञापन

अब बोलेंगे की शुरू में जो...
कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर अब कुछ बोलने की कोशिश करोंगे तो वो कहेंगे कि शुरू में जो था, वही दिया जा रहा है। चौधरी ने कहा कि लेकिन उनकी मंशा अलग है। उन्होंने कहा कि हम डरे हुए हैं। हम चिंता में हैं। संविधान जो हमें दिया गया है, उसमें से समाजवादी-धर्मनिरपेक्ष शब्द को बड़ी ही चालाकी से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बेहद चिंता का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रंजन चौधरी ने कहा, ‘मैंने इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की, लेकिन मुझे मौका नहीं मिला।’

यह अनावश्यक विवादः भाजपा
भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि यह नहीं कहा गया था कि यह संशोधित प्रति है। यह मूल प्रति, जो संविधान से स्वीकृत हुआ था। उस समय का जो प्राविधान था उस समय की कॉपी दी गई थी। उस समय समाजवादी-धर्मनिरपेक्ष जैसे शब्द नहीं थे। उन्होंने कहा कि क्या समाजवादी शब्द की अब कोई प्रासंगिकता है? यह अनावश्यक विवाद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed