Gautam Adani: अदाणी मुद्दे पर वित्त सचिव के बयान पर जयराम रमेश ने ली चुटकी, कहा- कम से कम तूफान तो माना
जयराम रमेश ने ट्वीट किया है कि एक जिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारी ने अडानी मामले को चाय के कप में तूफान बताकर खारिज किया है। चलिए, उन्होंने इसे तूफान तो माना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कारोबारी गौतम अदाणी के खिलाफ हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने शेयर बाजार में तहलका मचा कर रख दिया है। संसद में इस मुद्दे पर विपक्ष मुखर है। इस बीच वित्त सचिव ने अंग्रेजी में एक कहावत- 'चाय के कप में तूफान'(छोटी बात का बतंगड़) करार दिया है। इसको लेकर अब कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पलटवार किया।
जयराम रमेश ने ट्वीट किया है कि एक जिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारी ने अडानी मामले को चाय के कप में तूफान बताकर खारिज किया है। चलिए, उन्होंने इसे तूफान तो माना। जहां तक चाय के कप की बात है, वह किसी और का नहीं, प्रधानमंत्री का ही है। कोई साधारण चाय का कप नहीं है।
दरअसल, अदाणी समूह पर धोखाधड़ी के आरोपों का बैंकों और बीमा कंपनियों के समूह में निवेश को देखते हुए वित्तीय प्रणाली पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में सोमनाथन ने कहा कि भारत के सार्वजनिक वित्तीय संस्थान मजबूत हैं।
अपने बयान में उन्होंने कहा कि 'वित्तीय स्थिरता के दृष्टिकोण से जमाकर्ताओं या पॉलिसीधारकों या इन संस्थानों में शेयर रखने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए चिंता की कोई बात नहीं है। किसी एक कंपनी की हिस्सेदारी ऐसी नहीं है जिससे वृहद स्तर पर कोई प्रभाव पड़े। इस दृष्टिकोण से कोई चिंता की बात नहीं है।