{"_id":"61d6f9f84210b00a8b459fec","slug":"congress-is-all-set-to-finalise-the-first-list-of-candidates-for-goa-and-punjab-assembly-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"Elections 2022: गोवा और पंजाब के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के पहली सूची जल्द, 7-8 जनवरी को अहम बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Elections 2022: गोवा और पंजाब के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के पहली सूची जल्द, 7-8 जनवरी को अहम बैठक
Thu, 06 Jan 2022 07:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 06 Jan 2022 07:47 PM IST
सार
अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस सीईसी की बैठक में इस पर फैसला लिया जाएगा। गोवा के लिए सात जनवरी और पंजाब के लिए आठ जनवरी को बैठक होगी। बैठकें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होंगी।
विज्ञापन
सोनिया गांधी।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा और पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप देने के लिए भी पूरी तरह तैयार है। अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस सीईसी की बैठक में इस पर फैसला लिया जाएगा। गोवा के लिए सात जनवरी और पंजाब के लिए आठ जनवरी को बैठक होगी। बैठकें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होंगी।
विज्ञापन
पंजाब पर बैठक शनिवार को
पंजाब के उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम फैसला करने के लिए कांग्रेस ने शनिवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई है। इससे पूर्व जिन सीटों पर स्क्रीनिंग समिति अभी तक उलझी हुई है, उसे लेकर छठे दौर की बैठक होगी।
विज्ञापन
पार्टी वर्तमान में 77 विधायकों में 60 को फिर से टिकट देकर मैदान में उतार रही है। जबकि 17 को लेकर अभी दुविधा में है। कुछ विधायकों के कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ जाने की आशंका से पार्टी कुछ टिकटों रोक कर घोषित करेगी। शनिवार सुबह 11 बजे होने वाली सीईसी की बैठक में उन सीटों पर मुहर लगेगी जिन्हें लेकर कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन